बिलासपुर, 1 जुलाई 2025 — भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे।
वे अपने पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा के शतायु समारोह में भाग लेने आ रहे हैं। डॉ. नड्डा, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, 3 जुलाई को 100 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं।
इस अवसर पर विजयपुर स्थित नड्डा निवास में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कल्हुरी धाम भी होगी
सुबह 10:30 बजे से अजय भाई (राष्ट्र मंदिर, दिल्ली) द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 1:00 बजे से कहलूरी व्यंजन परोसे जाएंगे।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 2 जुलाई को सर्किट हाउस में कार्यकर्ता एवं नेता जे.पी. नड्डा का स्वागत करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और बिलासपुर जिले की केंद्र सरकार परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
3 जुलाई को जे.पी. नड्डा पूरे दिन विजयपुर में रहेंगे और मेहमानों का स्वागत करेंगे। इस प्रवास को राजनीतिक और पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से भाजपा नेताओं की सहभागिता की संभावना है।
बाकि जानकारियों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े रहिये https://www.facebook.com/devbhumimirror
Bilaspur, July 1, 2025 — BJP National President and Union Health Minister JP Nadda will visit Bilaspur from July 2 to 4 to attend his father Dr. Narayan Lal Nadda’s centenary celebration. Dr. Nadda, former Vice-Chancellor of Ranchi University, will complete 100 years on July 3, 2025.
A grand event will be held at the Nadda residence in Vijaypur. At 10:30 AM,
Traditional Kahluri Dhaam
Ajay Bhai from Rashtramandir Delhi will perform devotional bhajans.
A traditional Kahluri lunch will follow at 1:00 PM, offering Himachali cuisine.
According to BJP State Co-Media In-Charge Swadesh Thakur, JP Nadda will be welcomed at Circuit House on July 2 by party leaders and workers. He will interact with party workers and review central government development projects in Bilaspur.
On July 3, he will remain in Vijaypur to receive guests arriving for the celebration. The visit holds both political and emotional significance, with top BJP leaders from across Himachal Pradesh likely to attend.
जे.पी. नड्डा विजयपुर में अपने पिता के 100वें जन्मदिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी लेते हुए।