best news portal development company in india

क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न, पुनर्गठन पर अहम निर्णय

SHARE:

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंथन बैठक में भाग लेते राष्ट्रीय पदाधिकारी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंथन बैठक में भाग लेते राष्ट्रीय पदाधिकारी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंथन बैठक में भाग लेते राष्ट्रीय पदाधिकारी

संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान पर हुआ गहन मंथन

नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मंथन बैठक आज संविधान क्लब, नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति और भावी योजनाओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया।

कमजोर राज्यों में होगा संगठन का पुनर्गठन

बैठक में विभिन्न राज्यों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिन राज्यों में संगठन कमजोर पाया गया, वहां पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि संगठनात्मक सक्रियता सुनिश्चित की जा सके।

क्षत्रिय म्यूजियम स्थापना की घोषणा

बैठक में यह भी तय किया गया कि उत्तर प्रदेश में क्षत्रिय म्यूजियम की स्थापना की जाएगी, जिससे नई पीढ़ी को क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत से परिचित कराया जा सके।

संगठनात्मक कोष पर भी हुई चर्चा

बैठक में संगठन के आर्थिक संसाधनों को पारदर्शिता और सहभागिता से सशक्त करने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment