best news portal development company in india

2 करोड़ में बनेगा कूंर स्कूल भवन

SHARE:

कूंर स्कूल भवन निर्माण जल्द शुरू, 2 करोड़ की राशि स्वीकृत

कूंर गांव में जन समस्याएं सुनते उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया।

केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीणों से सुनीं जन समस्याएं

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कूंर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी कि भवन निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी और दो करोड़ रुपये की स्वीकृत धनराशि से निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।

सड़क और परिवहन सुविधाओं में भी सुधार

पठानिया ने बताया कि छतराड़ी से कूंर तक पांच किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। साथ ही, पीएमजीएसवाई-4 के तहत गलथन से महासू तक साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क के लिए सात करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी गई है।

क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मिनी बस सेवा जल्द

स्थानीय मांग के अनुसार, कूंर में अतिरिक्त मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

मंदिर में पूजा, दिवंगत परिवार से संवेदना

इस दौरान उन्होंने घोड़ी काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय निवासी स्व. कुलदीप कुमार के घर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त की।

ग्राम पंचायत प्रधान कल्पना शर्मा ने पठानिया का शॉल और टोपी से सम्मान किया।

बाकि जानकारियों के लिए हमारा facebook page फोलो करें https://www.facebook.com/devbhumimirror

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment