
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लुधियाना में मध्यप्रदेश राज्य के औद्योगिक और निवेश संभावनाओं को लेकर उद्योग जगत से सीधा संवाद करेंगे। यह आयोजन बेंगलुरु और सूरत में हुए सफल रोडशोज़ के बाद तीसरी कड़ी के रूप में हो रहा है। टेक्सटाइल, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह रोड शो लुधियाना जैसे औद्योगिक केंद्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्धमान टेक्सटाइल और दीपक फास्टनर जैसे प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे और उद्योगजगत की कार्यशैली, नवाचार और तकनीकी दक्षता का अनुभव लेंगे।
इसके अतिरिक्त, वे उद्यमियों से वन-टू-वन मीटिंग्स भी करेंगे और मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों की जानकारी देंगे।
दिन के अंत में ट्राइडेंट ग्रुप में हाई-टी इंटरएक्शन का आयोजन होगा। यह रोड शो केवल निवेश प्रोत्साहन नहीं, बल्कि व्यावहारिक साझेदारी और दीर्घकालिक औद्योगिक सहयोग की दिशा में एक ठोस कदम है।
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will lead the third major investment roadshow in Ludhiana on July 7, following successful editions in Bengaluru and Surat.
This event aims to attract investors from key sectors including textiles, manufacturing, food processing, and IT, highlighting Madhya Pradesh’s policy stability and industrial potential.
Dr. Yadav will visit prominent industrial units like Vardhman Textiles and Deepak Fasteners to explore operations and discuss future partnerships. He will also hold one-on-one meetings with Ludhiana’s leading industrialists to discuss proposals, government support, and areas of collaboration.
A special session titled Investment Opportunities in Madhya Pradesh will showcase state initiatives such as the PM Mitra Park, One District One Product (ODOP), global capability centers, and logistics clusters.
Concluding the day, CM Yadav will join an interactive session at Trident Group HQ, fostering trust and partnership beyond formalities. This roadshow reflects MP’s new industrial vision and commitment to shared, sustainable growth.







