best news portal development company in india

भटियात में विकास कार्य पूर्ण, छिंज मेले में घोषणा

SHARE:

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को छिंज मेला समिति द्वारा शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को छिंज मेला समिति द्वारा शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को छिंज मेला समिति द्वारा शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात क्षेत्र के प्रसिद्ध छिंज मेला चलामा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं और यह हमारी लोक परंपराओं और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने जानकारी दी कि भटियात क्षेत्र में लोक निर्माण, जल शक्ति और अन्य विभागों के माध्यम से 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इनका लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोअर द्रमण से चलामा तक सड़क निर्माण तथा 100 नए संपर्क मार्गों की योजना की भी घोषणा की।

उन्होंने मेला आयोजन समिति को ₹51,000 की सहायता राशि अपनी ऐच्छिक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर उन्हें शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मेले और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।

Himachal Pradesh Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania attended the vibrant Chhinj Mela in Chalama, Bhatiyat as the chief guest. In his address, he emphasized that festivals and fairs are symbols of our cultural heritage and help foster unity and social bonding.

He announced that developmental projects worth over ₹500 crore under departments like PWD and Jal Shakti have been completed in the Bhatiyat region and will be inaugurated soon. He also assured the public about initiating road construction from Lower Dramman to Chalama and proposed building around 100 additional link roads post-monsoon.

Speaker Pathania contributed ₹51,000 from his discretionary fund to the mela committee and urged people to voluntarily donate land for road projects. He was honored with a shawl, cap, and memento by the organizing committee.

The event saw massive local participation with engaging wrestling matches and cultural enjoyment. Several dignitaries and administrative officials also graced the occasion.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment