best news portal development company in india

नशा छोड़ें, पीड़ितों की मदद को आगे आएं

SHARE:

स्याठी गांव में पीड़ितों को आर्थिक मदद देते समाजसेवी सुनील कुमार सन्नी।
स्याठी गांव में पीड़ितों को आर्थिक मदद देते समाजसेवी सुनील कुमार सन्नी।
स्याठी गांव में पीड़ितों को आर्थिक मदद देते समाजसेवी सुनील कुमार सन्नी।

 हमीरपुर (रजनीश शर्मा)। बमसन विकास खंड की बारी पंचायत के युवा सुनील कुमार सन्नी ने आपदा की घड़ी में समाजसेवा की मिसाल पेश की है। धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव में जाकर उन्होंने पीड़ितों को राहत देने के लिए 5100 रुपये का आर्थिक अंशदान किया।

सुनील ने समाजसेवा की प्रेरणा अपने गांव के दिवंगत समाजसेवी हरबंस सिंह से ली है। स्याठी गांव की हालत देख उनका दिल द्रवित हो उठा। उन्होंने वहां मौजूद युवाओं से नशा छोड़कर समाज के लिए कुछ करने की मार्मिक अपील की।

सुनील ने बताया कि वहां राशन सामग्री की कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक मदद की सख्त आवश्यकता है, जिससे करीब 20 पीड़ित परिवारों को नए मकान बनाकर दिए जा सकें।

इस प्रेरणादायक कार्य के माध्यम से सुनील ने युवाओं को संदेश दिया है कि विपत्ति में सहयोग और संवेदना ही सबसे बड़ा धर्म है।

Hamirpur (Rajneesh Sharma). In a heartwarming act of compassion, Sunil Kumar Sanni, a youth from Bari village (Bamson block), visited Syathi village in Dharampur subdivision to contribute ₹5100 as relief aid for disaster-affected families.

Inspired by the late social worker Harbans Singh from his village, Sunil was moved after witnessing the ground realities. He emotionally appealed to the youth to give up drug abuse and support those in need during crises.

According to Sunil, Syathi has sufficient food supplies due to generous donors. However, the affected families urgently need financial help to rebuild homes for over 20 displaced households.

Through this gesture, Sunil set an example for youth to channel their energy towards social service and make a real difference in the lives of disaster victims.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment