best news portal development company in india

बादल फटने की घटनाओं पर मुख्यमंत्री की चिंता

SHARE:

राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला, 8 जुलाई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदाएं भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं और जलवायु परिवर्तन मानवता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडी में 123% और शिमला में 105% अधिक वर्षा हुई है, जिससे 19 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं से जान-माल की भारी हानि हुई है। उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से मलबा प्रबंधन और सुरक्षित निर्माण पर बल देते हुए कहा कि नदियों और नालों से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने एसडीएमए को सशक्त बनाने, सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं का खंडन करने और पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने 891 करोड़ रुपये की आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना का भी उल्लेख किया, जिसे मार्च 2030 तक पूरा किया जाएगा।

Shimla, July 8: Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu expressed deep concern over the increasing incidents of cloudbursts across the state. Chairing the 9th meeting of the State Disaster Management Authority (SDMA), the CM emphasized the urgent need to tackle the effects of climate change.

He revealed that Mandi district recorded 123% and Shimla 105% excess rainfall, resulting in 19 cloudburst incidents recently, causing widespread loss of life and property. He stressed the need for scientific methods of debris management and advised that houses and projects be built at least 100 meters away from water bodies.

The CM highlighted the strengthening of SDRF, countering misinformation on social media, and improving early warning systems. He also mentioned the implementation of an ₹891 crore Disaster Risk Reduction Project, to be completed by March 2030.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment