best news portal development company in india

धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया पौधारोपण

SHARE:

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आंवले का पौधा लगाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली।
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आंवले का पौधा लगाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली।
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में आंवले का पौधा लगाते जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली।

धर्मशाला, 08 जुलाई 2025:
हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा आज धर्मशाला में वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव बाली ने की। उन्होंने सर्किट हाउस परिसर के निकट आंवले का पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर विभिन्न न्यायिक अधिकारियों जैसे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योत्सना सुमंत डढ़वाल, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश राजेश चौहान, पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश नितिन मित्तल, तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हकीकत ढांडा सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।

इस अवसर पर आंवला, जामुन, बेहड़ा, हरड़, वान और देवदार जैसे कुल 35 पौधे रोपित किए गए।
राजीव बाली ने उपस्थित छात्रों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रकृति को संजीवनी देने के साथ-साथ समाज में पर्यावरणीय चेतना का विस्तार करते हैं।

Dharamshala, July 8, 2025:
Under the guidance of Himachal Pradesh State Legal Services Authority, Shimla, the District Legal Services Authority, Kangra organized a plantation and awareness camp in Dharamshala today. The event was chaired by District and Sessions Judge and Chairman of DLSA Kangra, Mr. Rajeev Bali, who planted an Amla (Indian gooseberry) sapling near the Circuit House premises to inaugurate the program.

Present on the occasion were Additional District and Sessions Judges Jyotsna Sumant Dadhwal, Rajesh Chauhan (Family Court), Nitin Mittal (POCSO Court), Sheetal Sharma, Hakikat Dhanda (Chief Judicial Magistrate), Shikha Lakhanpal (Secretary, DLSA Kangra), and Varun (Judicial Magistrate), along with forest department officials and students of Senior Secondary School Dharamshala.

In total, 35 saplings including Amla, Jamun, Baheda, Harad, Van, and Deodar were planted.
Mr. Rajeev Bali inspired students to actively participate in environmental conservation, emphasizing that such initiatives breathe life into nature and help build awareness in society about ecological responsibility.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment