best news portal development company in india

एनएसएस शिविर चियोग स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न

SHARE:

"एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों संग स्वयंसेवक"
"एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों संग स्वयंसेवक"
“एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर अतिथियों संग स्वयंसेवक”

शिमला, 08 जुलाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चियोग में आयोजित सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में कुल 43 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रधान दिनेश जागटा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और एनएसएस को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया।

प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में स्वयंसेवियों को सामाजिक सरोकार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, अनुशासन और सेवा कार्यों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सेवानिवृत्त सैनिक लक्ष्मी सिंह ठाकुर, योगेश चंदेल, रमेश खाची, संजीव सूद और मदन कौशल ने प्रमुख विषयों पर वक्तव्य दिए।

कार्यक्रम अधिकारी विजयलक्ष्मी व राकेश रावत ने सभी सहयोगियों, स्थानीय जनता, विद्यालय प्रबंधन समिति और स्वयंसेवियों का आभार व्यक्त किया। जाखू मंदिर और आसपास के क्षेत्रों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हीरा सिंह जागटा, राजीव शर्मा और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Shimla, July 8 – A seven-day National Service Scheme (NSS) camp concluded successfully at Government Senior Secondary School, Chiyog. A total of 43 NSS volunteers participated. Dinesh Jagta, the local panchayat head, attended the valedictory session as chief guest and emphasized that NSS bridges education with social responsibilities, aiding holistic student development.

Principal Sandeep Kumar Sharma informed that the camp included training on environment, discipline, and public service. Retired army officer Laxmi Singh Thakur, Yogesh Chandel, Ramesh Khachi, Sanjeev Sood, and Madan Kaushal were key speakers. Volunteers also visited Jakhu Temple and nearby areas.

Camp officers Vijay Laxmi and Rakesh Rawat thanked all local contributors, staff, and the school management committee for their support. Social workers Heera Singh Jagta and Rajeev Sharma also attended the event.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment