हैदराबाद में महिला टैक्स अधिकारी 8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई, ACB की सेहरेनुमा तस्वीर ने कर दिया शर्मसार
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक महिला डिप्टी स्टेट टैक्स अधिकारी को 8000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका, बल्कि ACB द्वारा बनाई गई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
आरोपी अधिकारी एम. सुधा, जो माधापुर में पदस्थ थीं, एक व्यापारी से GST रजिस्ट्रेशन की फाइल पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रही थीं। जैसे ही व्यापारी ने रिश्वत की राशि सौंपी, ACB टीम ने उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
ACB ने बरामद 500-500 रुपये के नोटों को पंखे की तरह इस तरह फैलाया, जैसे किसी बारात में दूल्हे के सिर पर सेहरा सजाया जाता हो। उसी नोटों के ‘सेहरे’ के बीच बैठी सुधा का चेहरा शर्म से झुका हुआ था, और वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
ACB ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो 1064 पर कॉल करें शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
गौरतलब है कि 7 जुलाई को भी एक डिप्टी तहसीलदार को एक लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Tax Officer Caught Taking ₹8,000 Bribe; ACB’s Viral Photo Sparks Debate
Hyderabad, July 8. In a strong anti-corruption move, Telangana’s Anti-Corruption Bureau (ACB) arrested a woman Deputy State Tax Officer, M. Sudha, red-handed while accepting a bribe of ₹8,000 in Hyderabad’s Madhapur area.
The bribe was allegedly taken in exchange for passing a GST registration file. However, what caught more attention was ACB’s creative photo, where recovered ₹500 notes were fanned out like a “wedding turban”, with the accused sitting in the middle—her face bowed in shame.
This image has gone viral, becoming a symbolic representation of petty corruption. While some users appreciated the public naming and shaming, others felt it was inappropriate and lacked professionalism. One user wrote, “She’s a tax officer. Even ₹8,000 is too much,” while another said, “Give people a chance to reform instead of public humiliation.”
The ACB has appealed to the public to report bribery cases on 1064 .
Earlier on July 7, ACB arrested a Deputy Tehsildar for demanding ₹1 lakh for issuing a seizure report of three vehicles.







