best news portal development company in india

मंडी के लिए ऊना रेड क्रॉस ने भेजी राहत सामग्री

SHARE:

“मंडी के लिए रवाना की गई राहत सामग्री के साथ उपायुक्त जतिन लाल और टीम”
“मंडी के लिए रवाना की गई राहत सामग्री के साथ उपायुक्त जतिन लाल और टीम”
“मंडी के लिए रवाना की गई राहत सामग्री के साथ उपायुक्त जतिन लाल और टीम”

मंडी के लिए ऊना रेड क्रॉस ने भेजी राहत सामग्री

ऊना, 9 जुलाई 2025 — प्राकृतिक आपदाओं की घड़ी में जहां चारों ओर त्रासदी का माहौल होता है, वहीं कुछ संस्थाएं और लोग अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन करते हुए मदद के लिए आगे आते हैं। ऐसी ही मिसाल पेश की है जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने, जिसने मंडी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों के लिए व्यापक राहत सामग्री भेजी है।

यह राहत सामग्री उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल के दिशा निर्देशन में मंडी रवाना की गई। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सीपीओ संजय संख्यान भी मौजूद रहे।
सामग्री में 40 राहत किट शामिल हैं, जिनमें दैनिक जीवन से जुड़ी जरूरी वस्तुएं — स्नान एवं कपड़े धोने का साबुन, टूथब्रश, पेस्ट, सैनिटरी पैड, थाली, कप, स्क्रबर, प्लास्टिक कंटेनर, चप्पल और जैकेट — को 10 श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया है।

इसके अलावा 20 प्रेशर कुकर20 इंडक्शन चूल्हे20 गैस स्टोव20 बाल्टी-मग सेट20 टारपोलिन25 बर्तन सेट100 कंबल, और 8 पैकेट दूध पाउडर भी भेजे गए हैं। यह संपूर्ण राहत सामग्री मंडी के उपायुक्त कार्यालय तक भेजी गई।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा, “यह राहत सामग्री मंडी के आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भेजी गई है। ऊना जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी, इस कठिन समय में मंडी के नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। आगे भी हरसंभव सहायता दी जाएगी।”

Una Red Cross Sends Relief to Mandi’s Disaster-Hit Families

In a compassionate move, Una District Red Cross Society, under the guidance of DC Jatin Lal, dispatched extensive relief materials to the flood-affected regions of Mandi district. The consignment included 40 essential kits with daily-use items and additional resources like cookers, stoves, tarpaulin, blankets, and powdered milk. The Una administration stands in solidarity with Mandi, promising continued support.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment