best news portal development company in india

एनएच-03 निर्माण के कारण पीड़ित ग्रामीणों से मिले विधायक सुरेश कुमार, डीसी और अधिकारी

SHARE:

"समस्या स्थल पर ग्रामीणों से संवाद करते विधायक सुरेश कुमार और जिला प्रशासन।"
"समस्या स्थल पर ग्रामीणों से संवाद करते विधायक सुरेश कुमार और जिला प्रशासन।"
“समस्या स्थल पर ग्रामीणों से संवाद करते विधायक सुरेश कुमार और जिला प्रशासन।”

एनएच-03 निर्माण के कारण पीड़ित ग्रामीणों से मिले विधायक सुरेश कुमार, डीसी और अधिकारी; समस्याओं के समाधान के दिए सख्त निर्देश

हमीरपुर, 09 जुलाई 2025। तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार एनएच-03 के निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों की आवाज़ सीधे सरकार और प्रशासन तक पहुंची। समीरपुरआवाहदेवीझनिक्करबराड़ाटौणी देवी समेत अन्य गांवों में विधायक सुरेश कुमारकैप्टन रणजीत सिंह (सुजानपुर विधायक)डीसी अमरजीत सिंहएसडीएम संजीत सिंह और शशिपाल शर्मा समेत एनएच निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने जमीनी निरीक्षण किया।

एनएच-03 के निर्माण के कारण ढहते डंगे, बंद नालियां, खेतों में जलभराव, मकानों में रिसता पानी और घटिया निर्माण कार्य से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। मौके पर पहुंचे डीसी अमरजीत सिंह को लोगों ने खुले दिल से अपनी शिकायतें सुनाईं। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी के ढीले रवैये और बार-बार मिले झूठे आश्वासनों से उनका विश्वास उठ गया है।

विधायक सुरेश कुमार ने अधिकारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी, डंगे लगाने और प्रभावित मकानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि जिनके मकान खतरे में हैं, उन्हें सुरक्षित करने के लिए त्वरित कार्य शुरू किया जाए।

वहीं, झनिक्कर गांव में महिलाओं का गुस्सा देखते हुए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश और बढ़ेगा।

ग्रामीणों को पहली बार लगा कि विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से उनकी पीड़ा को वास्तव में समझा गया है, और अब एनएच-03 से जुड़े दर्द पर मरहम लगाने की शुरुआत हो चुकी है।

MLAs, DC, and NH-03 Officials Visit Affected Villages After 3 Years; Assure Immediate Relief

For the first time since NH-03 construction began in 2022, senior political leaders and administrators, including MLAs Suresh Kumar and Capt. Ranjit Singh, DC Amarjeet Singh, and SDMs, visited affected villages like Samirpur and Jhnikkar. Villagers shared grievances about poor drainage, wall collapses, and water logging. Officials promised quick redressal and strict action against negligence. Local residents felt heard for the first time, crediting MLA Suresh Kumar’s initiative.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment