best news portal development company in india

डीएवी हमीरपुर में क्लस्टर एथलेटिक मीट आयोजित

SHARE:

डीएवी हमीरपुर एथलेटिक मीट 2025
डीएवी हमीरपुर एथलेटिक मीट 2025
डीएवी हमीरपुर एथलेटिक मीट 2025

हमीरपुर | 09 जुलाई 2025
डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर द्वारा आयोजित डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025-26 का शुभारंभ अणु स्थित सिंथेटिक ग्राउंड में हुआ। इस खेल महोत्सव में डीएवी क्लस्टर के 10 स्कूलों से कुल 165 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया हमीरपुर के डिप्टी डायरेक्टर मनोज अवाती ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उनके साथ ऑब्जर्वर सुरेश कुमार शर्माप्रिंस ठाकुर (डीएवी काँगू)सुनील ठाकुर (डीएवी लझियानी) और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों को टोपी, शॉल, पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक प्रतिस्पर्धा खुद से होती है, और यही भावना खिलाड़ियों को ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे भविष्य में राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे

प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों का स्वागत करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने की बात कही। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट से अतिथियों को सलामी दी और शपथ लेकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 4×100 रिले, हाई जंप, लॉन्ग जंप, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और जैवलिन थ्रो जैसे इवेंट आयोजित किए गए।

मुख्य विजेता:

  • अंडर-14 (800 मीटर): अर्णव (डीएवी धर्मशाला) – प्रथम, आहिल पठानिया (डीएवी बाघनी) – द्वितीय

  • अंडर-19 (1500 मीटर): उमेश (डीएवी देहरा) – प्रथम, नादीश (डीएवी भड़ोली) – द्वितीय

  • अंडर-17 (1500 मीटर): लक्ष्य सिंह (डीएवी हमीरपुर) – प्रथम, ऋत्विक धीमान (डीएवी देहरा) – द्वितीय

DAV Hamirpur successfully hosted the Cluster Level Athletic Meet 2025-26 at Anu Synthetic Ground. Over 165 athletes from 10 DAV schools participated in track and field events such as sprint races, long-distance runs, jumps, and throws. Chief Guest Manoj Avati emphasized self-competition and encouraged students to aim for national and international achievements. Winners from various events were felicitated, and the event concluded with a pledge to uphold sportsmanship.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment