best news portal development company in india

श्रीखंड यात्रा में कोटखाई लंगर सेवा

SHARE:

श्रीखंड यात्रा के दौरान लंगर सेवा में जुटे कोटखाई समिति के सदस्य
श्रीखंड यात्रा के दौरान लंगर सेवा में जुटे कोटखाई समिति के सदस्य
श्रीखंड यात्रा के दौरान लंगर सेवा में जुटे कोटखाई समिति के सदस्य

निरमंड | 09 जुलाई 2025

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के पवित्र अवसर पर इस बार शिमला जिले की “श्रीखंड महादेव सेवा समिति कोटखाई” द्वारा पहली बार डूगालामण, जाओं में 10 जुलाई से 18 जुलाई तक निःशुल्क लंगर सेवा का आयोजन किया गया है।यह सेवा उन श्रद्धालु यात्रियों के लिए समर्पित है जो कठिन यात्रा मार्ग को पार कर शिव दर्शन के लिए निकलते हैं। समिति ने न केवल भोजन बल्कि रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

सेवा की शुरुआत जाओं स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों और शिक्षकों को भोजन कराकर की गई। समिति सदस्य अंशुल धनैइक ने बताया कि यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर की पूरी व्यवस्था लंगर पंडाल में उपलब्ध करवाई गई है। लंगर में विश्राम के लिए बिस्तर, रैनशेल्टर और आवश्यक दवाओं की भी सुविधा रहेगी।

सेवा को सुचारू रूप से चलाने में मोहित त्रिलोकटा, अंशुल धनैइक, अनुज रमदेईक, आयुष बराठा, हैप्पी बराठा, सौरव बराठा, नितिन चौहान, नवीन चौहान, आयुष राणा, निशांत ठाकुर, आशीष रमदेईक, नीरज शर्मा, संजू चौहान, सिद्धांत चौहान और सनत भिकटा दिन-रात जुटे हुए हैं।

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जाओं पहुंचकर लंगर सेवा का लाभ लें और सेवा कार्यों में भाग लेकर पुण्य कमाएं। यह लंगर सेवा न केवल एक सामाजिक उदाहरण है, बल्कि शिव भक्तों के प्रति कोटखाई की भावनात्मक श्रद्धा का भी प्रतीक है।

For the first time, Shrikhand Mahadev Seva Samiti Kotkhai has initiated a free langar at Dugalaman, Jaon from July 10 to 18, offering meals and night shelter for pilgrims during the Shrikhand Kailash Yatra. A team of dedicated volunteers is working around the clock to serve the devotees with humility and devotion. The langar was inaugurated by serving meals to local school students and teachers. Devotees are invited to partake in this sacred service.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment