best news portal development company in india

सराज क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने DPR शीघ्र तैयार करने के दिए निर्देश

SHARE:

मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने मंडी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने मंडी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने मंडी में आपदाग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।

मंडी, 10 जुलाई:
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार देर शाम मंडी जिले के थुनाग विश्राम गृह में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के साथ विशेष बैठक कर सराज क्षेत्र में हालिया आपदा से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी समन्वय से राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाधित जल, विद्युत आपूर्ति और क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र बहाली के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावितों को समय रहते राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) एक सप्ताह के भीतर तैयार करने को कहा।

उन्होंने बताया कि 56 किलोमीटर लंबी चैलचौक-जंजैहली सड़क को सीआरआईएफ (CRIF) योजना के अंतर्गत सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही बेली ब्रिज और सस्पेंशन ब्रिज निर्माण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी।

मुख्यमंत्री ने मंडी के उपायुक्त को निर्देश दिए कि जिन लोगों ने इस आपदा में सब कुछ खो दिया है, उनके अस्थायी पुनर्वास के लिए सुरक्षित भूमि चिन्हित की जाए और प्री-फैब्रिकेटेड घर बनाकर उन्हें शीघ्र आश्रय दिया जाए। साथ ही, बागवानी से जुड़े किसानों के नुकसान का भी शीघ्र मूल्यांकन करने को कहा।

जय राम ठाकुर ने बैठक में कहा कि बादल फटने की घटनाओं से क्षेत्र में बड़ी तबाही हुई है और जल्द ही सर्दियों का आगमन होने वाला है, ऐसे में पुनर्वास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बैठक में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरीकांग्रेस नेता चेत रामएपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरियाउपायुक्त अपूर्व देवगनएसपी साक्षी वर्मा सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, in a joint meeting with Leader of Opposition Jairam Thakur at Thunag Rest House (Mandi), reviewed disaster-affected areas of Seraj. CM directed officials to expedite rehabilitation, prepare Detailed Project Reports (DPRs) for damaged roads and water/power projects, and identify safe land for temporary shelters with prefabricated houses. A CRIF-based road strengthening project was also proposed. Both leaders emphasized coordinated relief efforts for maximum public benefit.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment