best news portal development company in india

हमीरपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर एथलेटिक मीट, देहरा और हमीरपुर ने जीती ओवरऑल ट्राफियाँ

SHARE:

डीएवी एथलेटिक मीट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
डीएवी एथलेटिक मीट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित
डीएवी एथलेटिक मीट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित

हमीरपुर, 10 जुलाई:
हमीरपुर के अणु सिंथेटिक ग्राउंड में दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर लेवल एथलेटिक मीट 2025-26 का सफल समापन हुआ। एथलेटिक्स में दमखम दिखाने आए 10 डीएवी स्कूलों के 165 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इवेंट्स में अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां अंडर 14 गर्ल्स कैटेगरी में डीएवी हमीरपुर ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं अन्य सभी कैटेगरीज में डीएवी देहरा के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारी।

समापन समारोह में डीएवी भड़ोली के प्रिंसिपल एवं क्लस्टर हेड सुरजीत सिंह राणाऑब्जर्वर सुरेश कुमार शर्मा (प्रिंसिपल, डीएवी काँगू)प्रिंस ठाकुर (प्रिंसिपल, डीएवी लड़भड़ोल) और मेजबान डीएवी हमीरपुर के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। आगमन पर अतिथियों का शॉल, टोपी और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़4×100 और 4×400 मीटर रिलेहाई जंपलॉन्ग जंपडिस्कस थ्रोशॉट पुट, और जैवलिन थ्रो जैसी इवेंट्स का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

यह दो दिवसीय आयोजन छात्रों के लिए न केवल शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाने का मंच बना, बल्कि विभिन्न डीएवी स्कूलों के विद्यार्थियों को आपसी सहयोग, नेतृत्व और अनुशासन का भी सशक्त अनुभव प्रदान किया। डीएवी देहरा के खिलाड़ियों ने अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के बॉयज और गर्ल्स वर्ग में ओवरऑल ट्रॉफियाँ जीतकर प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया।

इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह की स्पर्धाएं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। भविष्य में ऐसे आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।

The DAV Cluster Level Athletic Meet 2025-26 concluded at Anu Synthetic Ground, Hamirpur, with participation from 165 students across 10 DAV schoolsDAV Hamirpur won the Under-14 Girls Overall Trophy, while DAV Dehra bagged the remaining overall trophies in Boys and Girls categories across age groups. Events included sprints, relays, jumps, and throws. Winners were awarded medals during the closing ceremony attended by principals and guests.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment