
शाहपुर (कांगड़ा), 11 जुलाई 2025
हाइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, शाहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एन.सी.सी ट्रैकिंग कैंप का समापन आज गरिमामय आयोजन के साथ हुआ। 20 जून से 11 जुलाई तक चले इस 21 दिवसीय कैंप में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से 430 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
समापन समारोह में एनसीसी निदेशालय जम्मू-कश्मीर के कर्नल नरेश कौशिक, कर्नल संदीप, और कैंप कमांडर सूबेदार नोक सिंह की ओर से हाइट कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री दुष्यंत कायस्थ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रबंध निदेशक दुष्यंत कायस्थ ने कहा, “इस तरह के कैंप युवाओं में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।”
कैंप के दौरान कैडेट्स ने कठिन ट्रैकिंग अभ्यास के साथ-साथ कांगड़ा किला, गोपालपुर चिड़ियाघर, धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हिमानी चामुंडा ट्रेक, भागसूनाग, और बैजनाथ मंदिर जैसे स्थलों का भ्रमण कर सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचित हुए।
एन.सी.सी अधिकारियों ने कॉलेज प्रशासन को उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए बताया कि यह कैंप अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिकता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
इस अवसर पर चेयरमैन रमन कायस्थ, प्राचार्य डॉ. अर्जुन कुमार, डीन नरेश शर्मा, कैप्टन सुनील कुमार, हवलदार वीरेंद्र गुलेरिया, और एनसीसी कोऑर्डिनेटर दीपक वदान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सेना और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
यह ट्रैकिंग कैंप युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक गतिविधियों के लिए आदर्श मंच बनकर उभरा।
The 21-day state-level NCC Trekking Camp at Hight Group of Institutions, Shahpur, concluded successfully. 430 cadets from Jammu and Kashmir participated. The camp included trekking, leadership training, and visits to significant historical and cultural sites. NCC officials praised the college’s support and the cadets’ enthusiasm.







