
मंडी, 11 जुलाई 2025।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र में बागा, स्यांज और पंगल्यूर गांवों का दौरा कर हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से बातचीत के दौरान उनकी पीड़ा को समझा और कहा, “आपदा का स्तर अभूतपूर्व है लेकिन सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है और पुनर्वास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।” बागा गांव में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पंगल्यूर में नौ लोग बह गए, जिनमें से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और पांच लोग अब भी लापता हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ितों के लिए तात्कालिक राहत शिविर, आवास, भोजन और दवाइयों की व्यवस्था तत्काल की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि गृह, पशुधन और अन्य संपत्तियों के नुकसान का उचित और शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है और क्षतिग्रस्त मकानों, गौशालाओं, गाय-भैंस, भेड़-बकरियों और खेतों की भरपाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
दौरे के दौरान कांग्रेस नेता चेत राम, विजय पाल सिंह, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Himachal CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu visited flood-hit Baga, Syanj, and Panglyur villages in Nachan constituency. He offered condolences to victims’ families and







