
हमीरपुर, 11 जुलाई।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत नेतृत्व के चलते हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अब देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह बात मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को हमीरपुर में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 किलोवॉट सोलर प्लांट का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले हिमाचल की शिक्षा रैंकिंग 21वें स्थान तक गिर गई थी, लेकिन अब प्रदेश ने न केवल वापसी की है बल्कि उत्कृष्टता की ओर अग्रसर भी है। मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ की गई योजनाएं जैसे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, इंग्लिश मीडियम संस्थान और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, प्रदेश के छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और संसाधन उपलब्ध करा रही हैं।
बिट्टू ने गर्ल्स स्कूल में ग्रीन एनर्जी के संकल्प को बल देने वाले सोलर प्रोजेक्ट के लिए प्रशासन की सराहना की और कहा कि इससे बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो जाएगा। इसी कार्यक्रम में कैनरा रोबेको म्युचुअल फंड कंपनी के CSR कार्यक्रम के तहत 50 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस पहल के लिए उन्होंने कंपनी प्रमुख अरुण सरीन का विशेष धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Hamirpur, July 10. Himachal Pradesh has risen from the 21st to 5th rank in national education ratings, thanks to CM Sukhu’s visionary policies, said political advisor Sunil Sharma Bittu during the inauguration of a 10 kW solar plant at Girls Senior Secondary School, Hamirpur.
He highlighted government efforts like Rajiv Gandhi Day-Boarding Schools, modern English medium facilities, and advancements in medical institutions. A CSR initiative by Canara Robeco Mutual Fund gifted 50 bicycles to girl students to support their educational journey.
The event also saw cultural performances and participation from senior education officials, local leaders, and stakeholders.







