best news portal development company in india

एम्स बिलासपुर में घायल यात्रियों से मिले मुख्यमंत्री, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

SHARE:

मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स बिलासपुर में घायल यात्रियों का हालचाल लेते हुए।
मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स बिलासपुर में घायल यात्रियों का हालचाल लेते हुए।
मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स बिलासपुर में घायल यात्रियों का हालचाल लेते हुए।

बिलासपुर, 11 जुलाई 2025।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नम्होल के समीप हुई भीषण बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए आज एम्स बिलासपुर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार घायलों और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता और राहत राशि दी जाएगी।

गौरतलब है कि इस दुर्घटना में घायल हुए 32 यात्रियों का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है, जबकि बस चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल मार्कंड में भर्ती किया गया है। ज़िला प्रशासन ने आपातकालीन कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सुविधा व राहत राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणीकांग्रेस नेता विवेक कुमारपवन ठाकुरसंजीव गुलेरिया और गौरव शर्मा भी मौजूद रहे। उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मुख्यमंत्री को घटनास्थल और राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करेगी तथा हादसों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bilaspur, July 11, 2025 — Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu visited AIIMS Bilaspur to inquire about the health of passengers injured in a recent bus accident near Namhol. The CM interacted with the injured and wished them a speedy recovery.

He assured all possible help from the state government and directed hospital authorities to ensure the best possible treatment. 32 passengers are currently under treatment at AIIMS Bilaspur, while the bus driver has been admitted to the civil hospital in Markand.

Immediate medical aid and interim relief have been provided by the district administration. CM Sukhu was accompanied by Technical Education Minister Rajesh Dharmani, senior Congress leaders, Deputy Commissioner Rahul Kumar, and SP Sandeep Dhawal.

The CM emphasized the need for stricter road safety measures to prevent such accidents in the future.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment