
निरमंड, 13जुलाई — महादेव के दिव्य धाम श्रीखंड कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुई जूना दशनामी अखाड़े की 30वीं पवित्र छड़ी आज सात दिनों की कठिन यात्रा के बाद निरमंड लौट आई है। 7 जुलाई को माता अंबिका और दत्तात्रेय स्वामी की छड़ी संत योगीराज दावतगिरि के नेतृत्व में निरमंड से श्रीखंड के लिए रवाना हुई थी।
छड़ी ने गुरु पूर्णिमा की सुबह, 10 जुलाई को श्रीखंड महादेव के शिवलिंग के दर्शन किए। इस दौरान संतों को बर्फबारी और भीषण ठंड का सामना करना पड़ा। उन्होंने नंगे पैर और खुले हाथों से कठिन यात्रा की, और कैलाश पर शांति हवन कर पूजन-अर्चन किया।
आज पवित्र छड़ी निरमंड जूना अखाड़ा पहुंची, जहां विशाल भंडारे और हवन शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। देशभर से आए संतों को पूजा अर्चना के बाद विदाई दी गई।
यह धार्मिक यात्रा न केवल श्रद्धा का प्रतीक है बल्कि हिमाचल की आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम भी है।
Nirmand, July 13 — The 30th Holy Chhadi of Mata Ambika and Swami Dattatreya, led by saints of the Juna Akhada, has returned to Nirmand after completing the sacred Shrikhand Mahadev Yatra. The Chhadi was flagged off on July 7 by Yogiraj Davatgiri, amid chants of “Har Har Mahadev”.
On the auspicious morning of Guru Purnima (July 10), the Chhadi reached the divine Shivling of Shrikhand Mahadev amidst heavy snowfall. The saints faced harsh weather, walking barefoot and braving the icy winds to offer prayers at the peak. A peaceful havan and rituals were performed there.
Today, the Chhadi arrived at Juna Akhada, Nirmand, where a grand feast (bhandara) and havan were organized. Saints from across India were present and later ceremonially bid farewell.
This spiritual pilgrimage continues to uphold the age-old traditions of Himachal Pradesh and reinforces the message of faith, endurance, and devotion.







