
बददी, 13 जुलाई — हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दवा निर्माता संगठन हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (HDMA) ने मंडी जिले में हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए विशेष यूटिलिटी राहत किट भेजकर मानवीय सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
एचडीएमए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, महासचिव मुनीष ठाकुर और कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इन किटों में रसोई और घरेलू उपयोग की 52 आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। किटें बद्दी में कार्यरत उन वर्करों और उनके परिवारों को भेजी गई हैं, जो आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि यह पहल मंडी के जिलाधीश और राज्य ड्रग कंट्रोलर के आग्रह पर की गई, जिसमें संगठन के सदस्य राहुल बंसल और कार्यालय प्रभारी गुरमिंद्र सिंह ने विशेष परिश्रम किया।
डॉ. गुप्ता ने कहा, “आपदा में सेवा ही हमारा परम धर्म है। भविष्य में भी यदि किसी दवा या अन्य सामग्री की आवश्यकता होगी, तो एचडीएमए तत्पर रहेगा।”
Baddi, July 13 — The Himachal Drug Manufacturers Association (HDMA) has stepped forward to support victims of the recent natural disaster in Mandi district by sending specially prepared utility relief kits.
HDMA President Dr. Rajesh Kumar Gupta, General Secretary Munish Thakur, and Treasurer Sanjay Sharma stated that each kit contains 52 essential household and kitchen items, aiming to bring immediate relief to industrial workers and families affected by the disaster.
These kits were prepared with the dedicated efforts of HDMA members Rahul Bansal and Gurmindar Singh, in coordination with the Mandi District Administration and the State Drug Controller.
Dr. Gupta added, “Serving humanity during a disaster is our foremost duty. HDMA will continue to provide support in any future need—be it medicines or utilities.”
This thoughtful gesture has been widely appreciated and reflects the organization’s commitment to social responsibility beyond the pharmaceutical sector.







