best news portal development company in india

आपदा में केंद्र सरकार हिमाचल के साथ

SHARE:

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर।
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर।

धर्मशाला, 13 जुलाई 2025।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बाढ़ और बारिश से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी है। धर्मशाला पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने बताया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से रोजाना 350 से 400 लोगों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। राहत सामग्री के रूप में राशन, दवाइयां, बर्तन, गद्दे, तिरपाल, स्कूल बैग, सेनेटरी पैड, बिस्कुट पैकेट व अन्य जरूरी वस्तुएं लगातार वितरित की जा रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की ओर से एनडीआरएफ व सेना की सहायता पहले ही भेजी जा चुकी है और आगे भी हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले भी हिमाचल को 1300 करोड़ रुपये की राहत राशि दी थी और अब 2006 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।

उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Dharamshala, July 13, 2025.
Former Union Minister and MP Anurag Singh Thakur affirmed that the Modi government stands firmly with Himachal Pradesh during this natural disaster. Addressing the media in Dharamshala, he stated that every possible effort is being made for relief and rehabilitation across flood-affected areas.

Through the MP Mobile Health Service, over 350–400 patients are being treated daily. Relief kits containing ration, utensils, medicines, mattresses, tarpaulins, school bags, sanitary pads, biscuits, and essential items are being distributed.

Thakur emphasized that the NDRF and army have already been deployed, and no effort will be spared in future. The central government earlier granted ₹1300 crore for disaster relief and has now sanctioned an additional ₹2006 crore, pending procedural steps from the state government.

He visited disaster-hit areas in his constituency, offering support to victims and directing officials to accelerate relief efforts.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment