हमीरपुर, 14 जुलाई |
बद्दी की प्रतिष्ठित कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वर्कमैन के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए 18 जुलाई 2025 को जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित कर रही है। यह साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई (फिटर, प्लंबर, मशीनिस्ट) रखी गई है। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है और केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,375 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक युवा जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01972-222318 (जिला रोजगार कार्यालय) या 86290-66622 (कंपनी) पर संपर्क कर सकते हैं।
Hamirpur, July 14 |
Indorama India Pvt. Ltd., a reputed company based in Baddi, will conduct walk-in interviews on July 18, 2025, to fill 10 vacant Workman posts. The interviews will be held from 10:30 AM to 2:00 PM at the District Employment Office, Hamirpur.
District Employment Officer Surendra Sharma informed that candidates must have passed 10th, 12th or hold an ITI in Fitter, Plumber, or Machinist trades. Only male applicants aged 18 to 25 years are eligible to apply.
Selected candidates will receive a monthly salary up to ₹16,375. Interested candidates registered in any employment office can participate in the interview by bringing their original documents and Himachali Bonafide Certificate.
For further information, applicants can contact the District Employment Office at 01972-222318 or the company at 86290-66622.







