
हमीरपुर, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को हमीरपुर के निकटवर्ती भटेड़ गांव का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने एंबुलेंस रोड, सामुदायिक भवन और श्मशान घाट के लिए रास्ता निर्माण जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए।
उन्होंने जनता से कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब जनता खुद आगे बढ़कर भागीदारी निभाएगी। उन्होंने चेताया कि कुछ लोग पैसे की ताकत से जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जनता को विवेकपूर्वक और विकास को ध्यान में रखकर निर्णय लेने चाहिए।
सरकार भटेड़ सहित हर गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और जनता की समस्याओं को हल करने के लिए स्वयं मैदान में उतर रही है। उन्होंने सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और गांव के विकास में भागीदार बनने का आग्रह किया।
इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, राजेश आनंद, देवीदास शहंशाह, व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Hamirpur, July 14 | Devbhumi Mirror
On Sunday, Sunil Sharma Bittu, Political Advisor to Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, visited Bhated village near Hamirpur and held a direct public dialogue to address local issues.
He immediately instructed officials to construct an ambulance road, a community hall, and a proper route to the cremation ground in the village, ensuring timely completion of all projects.
Addressing the gathering, Bittu emphasized the importance of citizen participation in strengthening democracy and warned against being misled by those who misuse financial power for political gain.
He reassured the villagers that the government is fully committed to the development of Bhated and all rural areas, and urged people to come forward and avail benefits of welfare schemes.
Key figures such as APMC Chairman Ajay Sharma, former District Congress President Suman Bharti, and various local residents including women and youth were present during the visit.







