best news portal development company in india

प्रभु दर्शन के बिना व्यर्थ है मानव जीवन

SHARE:

चंडीगढ़ समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रचारक डॉ. मोहित गुप्ता जी।
चंडीगढ़ समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रचारक डॉ. मोहित गुप्ता जी।
चंडीगढ़ समागम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते प्रचारक डॉ. मोहित गुप्ता जी।

प्रभु के दर्शनों के बिना मानव जीवन व्यर्थ है

चंडीगढ़, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
संत निरंकारी मिशन की प्रेरणादायक, अत्यंत आध्यात्मिक और अद्वितीय परंपरा के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर-30 ए स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में इंग्लिश मीडियम संत समागम का भव्य और प्रभावशाली आयोजन किया गया।

इस सुंदर आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। युवा श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावपूर्ण तरीके से गीत, कविताएं और विचार प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि यदि जीवन में प्रभु परमात्मा के दर्शन नहीं होते, तो यह जीवन अधूरा और निरर्थक है

इस भावनात्मक समागम की अध्यक्षता करते हुए प्रखर प्रचारक डॉ. मोहित गुप्ता जी ने श्रद्धालुओं को बताया कि आज का युग अत्यंत विकसित विज्ञान का युग है, लेकिन अध्यात्मिक दृष्टिकोण से हम अभी भी कई भ्रांतियों में उलझे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ण सत्गुरु की कृपा से इन भ्रमों का अंत संभव है।

डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज के युग में ब्रह्मज्ञान प्रदान कर अज्ञानता का अंधकार मिटा रही हैं और लोगों के जीवन को दिव्यता, प्रकाश और संतुलन से भर रही हैं।

स्थानिय संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने कहा कि अंग्रेज़ी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है और इसीलिए सद्गुरु माता जी के आदेशानुसार यह समागम इंग्लिश मीडियम में आयोजित किया गया ताकि सत्गुरु के दिव्य संदेश को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया जा सके

इस अवसर पर ज़ोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारीश्री शुभ करण जी व कई अन्य गणमान्य सेवाधिकारी उपस्थित रहे।

Life Is Incomplete Without Divine Realization: Chandigarh Satsang
Chandigarh, July 14 | Devbhumi Mirror
Under the divine blessings of Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj, an inspirational and spiritually enriching English Medium Satsang was held at the beautifully adorned Sant Nirankari Satsang Bhawan, Sector 30-A, Chandigarh.

The event witnessed an enthusiastic and spiritually charged gathering of hundreds of devotees, especially energetic and articulate youth. They expressed the principles of the Nirankari Mission and the uplifting essence of humanity through songs, poems, and powerful speeches in English.

Presiding over the grand congregation, Dr. Mohit Gupta Ji, the Chandigarh Pracharak, emphasized that while science has magnificently reached the moon and Mars, many still wander in the darkness of spiritual ignorance. However, with the grace of the True Master, all illusions can be dissolved.

He stated that Satguru Mata Ji is selflessly dispelling ignorance by bestowing divine knowledge (Brahmgyan), which brings clarity, brightness, and deeper meaning to human life.

Local Sanyojak Shri Navneet Pathak Ji thanked everyone and remarked that English, being a global language, is a medium to carry the message of truth far and wide.

The event was graced by Zonal Incharge Shri O.P. NirankariShri Shubh Karan Ji, and many respected dignitaries and Sewadars.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment