
करसोग, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
करसोग क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और करसोग की स्थिति का फीडबैक लगातार ले रहे हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्रति माह ₹5,000 किराए के मकान में रहने के लिए दिए जाएंगे।
लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों, पेयजल और बिजली की बहाली युद्ध स्तर पर की जाए। करसोग में अभी तक ₹4 लाख से अधिक की तात्कालिक राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए ड्रोन के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सतलुज नदी, निहरी और कोल डैम के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने जलजनित रोगों से बचाव के लिए उबला हुआ पानी पीने की अपील की और बताया कि बीएमओ करसोग को अतिरिक्त दवाइयों की आपूर्ति दी जा रही है।
आपदा के चलते नालों से खतरे को देखते हुए, मनरेगा योजना के तहत नालों के चैनलाईजेशन का कार्य किया जाएगा। खंड विकास कार्यालय को इस संबंध में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव महाजन, तहसीलदार डॉ. वरुण गुलाटी समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
Karsog, July 14 | Devbhumi Mirror
Deputy Commissioner Apoorv Devgan visited various flood-affected regions in Karsog to review the ongoing relief and rehabilitation efforts. He met the bereaved families and assured them of full administrative support during these testing times.
He emphasized that CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu is closely monitoring the situation and taking regular updates on relief work in Karsog. For families whose homes are completely destroyed, a monthly rental aid of ₹5,000 is being provided.
The PWD, Jal Shakti, and Electricity departments have been instructed to restore roads, water supply, and power lines on a war footing. Over ₹4 lakh in immediate relief has already been disbursed.
Efforts to locate missing persons continue with the help of drone surveillance over Sutlej River, Nihari, and Kol Dam. The health department has been supplied with additional medicines to prevent any outbreak of waterborne diseases.
Under MGNREGA, the department has been asked to prepare a DPR for channelization of dangerous water streams to prevent further damage.
Senior officers including SDM Gaurav Mahajan and Tehsildar Dr. Varun Gulati were also present during the review.







