
केलांग, 14 जुलाई | देवभूमि मिरर
राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव 2025 का आयोजन आगामी 14 से 16 अगस्त तक भव्य रूप से केलांग में किया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत, नाट्य, व अन्य सांस्कृतिक विधाओं की विविध प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं जनजातीय उत्सव मेला कमेटी की अध्यक्षा किरण भड़ाना ने बताया कि इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य जनजातीय विरासत और लोक कला को प्रोत्साहन देना है। उन्होंने बताया कि स्थानीय कलाकारों, सांस्कृतिक समूहों, स्कूलों, कॉलेजों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं से इस आयोजन में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति का विवरण, टीम सदस्यों की संख्या, संपर्क जानकारी और प्रस्तुति का वीडियो क्लिप संलग्न कर 5 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे तक आवेदन स्वयं कल्चर कमेटी को या ईमेल: bdokeylong@gmail.com पर भेज सकते हैं।
चयनित प्रस्तुतियों को जनजातीय उत्सव 2025 के मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया है कि वे समय पर आवेदन कर इस सांस्कृतिक पर्व का हिस्सा बनें और जनजातीय संस्कृति को व्यापक मंच दें।
Keylong, July 14 | Devbhumi Mirror
The State-Level Tribal Festival 2025 is scheduled to be held in Keylong from August 14 to August 16, 2025. The event will showcase vibrant folk dances, music, drama, and other cultural performances representing the tribal heritage of the region.
Deputy Commissioner of Lahaul-Spiti and Chairperson of the Tribal Festival Committee, Kiran Bhadana, shared that the festival aims to promote and preserve tribal traditions and local arts. She invited local artists, cultural groups, schools, colleges, SHGs, Mahila Mandals, and youth organizations to participate in the grand celebration.
Interested participants must submit their application by August 5, 2025 (5 PM) either in person to the Culture Committee or via email at bdokeylong@gmail.com, including their name, type of performance, number of team members, contact details, and a video clip of the performance.
Selected performances will be showcased on stage during the festival. The administration has appealed to all cultural enthusiasts to come forward and use this platform to celebrate and spread the pride of tribal identity.







