
ऊना, 15 जुलाई 2025
घालूवाल स्थित एनआरएसटीसी (गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र) में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि ऊना जिले के 11 एनआरएसटीसी केंद्रों में यह अभियान चल रहा है, जहां लगभग 70 पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति लगाव और संरक्षण की भावना पैदा करना है।
कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर उनसे आत्मीय संवाद में शामिल हुए। बच्चों ने अपने सपने साझा किए — किसी ने डॉक्टर तो किसी ने इंजीनियर बनने की बात कही। उपायुक्त ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर छात्राओं सुधा और रूबी ने पर्यावरण विषय पर सुंदर कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रंजीत राणा, प्रधान सोना देवी, जिला प्लानिंग अधिकारी संजय सांख्यान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Una, July 15, 2025
A special tree plantation program was organized at the Non-Residential Special Training Centre (NRSTC) in Ghaluwal, Una, on Tuesday. Deputy Commissioner Jatin Lal participated as the chief guest and planted saplings to spread the message of environmental protection.
He emphasized that planting trees is not enough; their protection and care are equally important. He appealed to citizens from all walks of life to come forward and contribute to environmental conservation.
The DC informed that a total of 70 saplings are being planted across 11 NRSTC centers in Una district under this initiative. The objective is to instill environmental sensitivity and awareness among children.
After the plantation, the DC sat with the children, engaged in heartfelt conversations, and listened to their dreams — some aspiring to become doctors, others engineers. He encouraged them to study sincerely, stay disciplined, and work hard to succeed.
Students Sudha and Ruby recited beautiful poems on environmental conservation, which were well appreciated. The event also saw participation from senior Congress leader Ranjit Rana, Panchayat Head Sona Devi, and other officials and community members.







