best news portal development company in india

स्वच्छ मणिमहेश अभियान का हुआ शुभारंभ

SHARE:

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वच्छ मणिमहेश अभियान को दिखाई हरी झंडी
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वच्छ मणिमहेश अभियान को दिखाई हरी झंडी
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने स्वच्छ मणिमहेश अभियान को दिखाई हरी झंडी

भरमौर, 15 जुलाई 2025 
श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने हेतु ‘स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का शुभारंभ मंगलवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह अभियान 30 जुलाई तक चलेगा, जिसका उद्देश्य हडसर से मणिमहेश झील तक फैले 15 टन लिगेसी कचरे को हटाना है।

अभियान में स्थानीय पंचायतें, स्वयंसेवी संगठन, हीलिंग हिमालयाधौलाधार क्लीनर्सएनएसएस छात्र एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि हडसर गांव तक एकत्रित कचरे का सुरक्षित निस्तारण भी सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मणिमहेश क्षेत्र धार्मिक के साथ-साथ पारिस्थितिकीय दृष्टि से भी अति संवेदनशील है, इसलिए सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम भरमौर, बीडीओ, स्थानीय अधिकारी एवं समाजसेवी संगठन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने हडसर से दुनाली तक यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Bharmour, July 15, 2025
To keep the sacred Manimahesh Yatra route clean and ecologically safe, “Swachh Manimahesh Abhiyan” was flagged off by Deputy Commissioner Mukesh Repaswal on Tuesday. The campaign will run till July 30, targeting the removal of 15 tons of legacy waste from Hadsar to the holy Manimahesh Lake.

The initiative involves active participation from local panchayats, NGOs like Healing Himalayas and Dhauladhar Cleaners, students from Bharmour College NSS unit, and local citizens. The Deputy Commissioner emphasized that proper disposal mechanisms have been set up for the collected waste.

He appealed to pilgrims to treat the journey not just as a spiritual undertaking, but also as a responsibility toward environmental conservation. After the launch, Repaswal, along with other officials, conducted a route inspection from Hadsar to Dunali, reviewing sanitation, health facilities, road safety, and waste management.

This campaign represents a unified community effort toward preserving the natural and religious sanctity of the Manimahesh Yatra.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment