best news portal development company in india

नायक पुष्पेंद्र नेगी की शहादत पर शोक

SHARE:

नायक पुष्पेंद्र नेगी की शहादत पर गहरा शोक जताते उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
नायक पुष्पेंद्र नेगी की शहादत पर गहरा शोक जताते उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
नायक पुष्पेंद्र नेगी की शहादत पर गहरा शोक जताते उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।

शिमला, 17 जुलाई 
हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किन्नौर ज़िले की सांगला तहसील की थैमगारंग पंचायत निवासी और डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र नेगी की असम में ड्यूटी के दौरान शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नायक पुष्पेंद्र नेगी ने देश की सेवा करते हुए अलौकिक साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। उनका समर्पण और शौर्य सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है और हर शहादत पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनती है।

राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। पुष्पेंद्र नेगी की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा का मार्ग दिखाएगी।

Shimla, July 17 
Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri has expressed deep sorrow over the martyrdom of Naik Pushpendra Negi, a resident of Thamgarang Panchayat in Sangla Tehsil, Kinnaur district. Naik Negi was serving in the Dogra Regiment and attained martyrdom while on duty in Assam.

The Deputy CM said that Naik Pushpendra Negi’s dedication to the nation is unforgettable, and his sacrifice is a matter of pride for Himachal Pradesh and the country. His bravery and sense of duty will be remembered forever.

Mukesh Agnihotri extended his condolences to the bereaved family and prayed to God to grant eternal peace to the departed soul. He also prayed for strength and courage to the martyr’s family during this time of grief.

He reaffirmed the state’s commitment to supporting the families of martyrs, stating that every such sacrifice inspires future generations to serve the nation selflessly.

Himachal Pradesh continues to uphold its legacy as the land of the brave, and Naik Pushpendra Negi’s name will be etched in the annals of valor and patriotism.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment