
चंबा, 19 जुलाई 2025।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे और “सरकार गांव के द्वार” जैसे जनकल्याण कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। इस प्रवास के दौरान वह अनेक विकासात्मक गतिविधियों का अवलोकन एवं शुभारंभ करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि 21 जुलाई को वह बिन्तरु नाग मंदिर लिंक रोड निर्माण का निरीक्षण करेंगे और चुवाड़ी से होते हुए शाम को चंबा पहुंचेंगे। 22 जुलाई को वह भरमौर तथा 23 जुलाई को ब्रन्गाल (डलहौज़ी) में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां स्थानीय जनसमस्याओं को सुनकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
24 जुलाई को वह बगढार स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं की मेधावी छात्राओं के लिए “फ्री स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ करेंगे। 26 जुलाई को वह सरोग में ज़िला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
इसके साथ ही, 27 जुलाई को वह अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 के उद्घाटन समारोह व प्रथम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल के साथ शामिल होंगे। 28 जुलाई को वह चंबा से शिमला के लिए रवाना होंगे।
Chamba, 19 July , 2025:
Speaker of Himachal Pradesh Vidhan Sabha, Kuldeep Singh Pathania, will be on a visit to Chamba district starting July 21 to participate in public welfare programs under the theme “Sarkar Gaon Ke Dwar” (Government at Your Doorstep).
As per the official schedule, on July 21, he will inspect the Binteru Nag Mandir link road construction, before arriving in Chamba via Chuwadi. On July 22, he will chair the program at Bharmour, and on July 23, at Brangal in Dalhousie constituency, addressing local issues and development concerns of the public.
On July 24, Pathania will launch a Free Scholarship Scheme for meritorious girl students of Class 11 and 12 at Bagdhar School. He will also be the chief guest at the District-Level Van Mahotsav at Sarog village on July 26.
Furthermore, on July 27, he will attend the International Minjar Fair 2025 and the inaugural cultural evening alongside the Hon’ble Governor. On July 28, he will depart from Chamba for Shimla.







