
शिमला, 19 जुलाई।
कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर दूध परिवहन सब्सिडी दोगुनी करने पर आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा 1.50 रुपये से बढ़ाकर 3 रुपये प्रति लीटर की गई सब्सिडी से प्रदेश के लगभग 6000 परिवार लाभान्वित होंगे।
प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल देश का पहला राज्य है, जो दूध उत्पादकों को परिवहन सब्सिडी प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वर्तमान में गाय का दूध 51 रुपये व भैंस का दूध 61 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, सरकार प्राकृतिक रूप से उत्पादित गेहूं, मक्की, जौ और हल्दी के लिए भी 60, 40, 60 और 90 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने सितंबर माह में कामधेनु सोसाइटी के समारोह में भाग लेने का भी आश्वासन दिया। विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित हैं।
Shimla, July 19:
A delegation of dairy farmers associated with Kamdhenu Hitkari Society met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu in Shimla and expressed their gratitude for doubling the milk transport subsidy from ₹1.50 to ₹3.00 per litre.
The delegation informed that nearly 6,000 families will benefit from this increase. They added that Himachal Pradesh has become the first state in India to offer such a subsidy to registered dairy cooperatives.
The Chief Minister stated that the government has taken several steps to strengthen the rural economy and boost farmers’ income. Currently, cow milk is being procured at ₹51 per litre and buffalo milk at ₹61 per litre.
The government is also providing Minimum Support Price (MSP) for naturally grown wheat (₹60/kg), maize (₹40/kg), barley (₹60/kg), and raw turmeric (₹90/kg).
The Chief Minister urged farmers to take full advantage of these schemes. He also assured his participation in the Kamdhenu Society’s upcoming event in September.
MLA Sanjay Awasthi appreciated the CM’s commitment to addressing farmers’ concerns and empowering rural communities.







