
धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को चामुंडा मंदिर के समीप हिम ईरा शॉप का शुभारंभ किया। यह शॉप विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए एक नया अवसर लेकर आई है, जिसके माध्यम से वे अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित व बेच सकेंगी।
डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि हिम ईरा शॉप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का एक मजबूत मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर व जिला पंचायत कार्यालय के पास हिम ईरा शॉप्स खोली जा चुकी हैं, जहां तीन महीनों में ₹1.11 लाख की बिक्री हो चुकी है।
उपायुक्त ने बताया कि SHGs द्वारा बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग, क्वालिटी सुधार, आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन विपणन की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। हिम ईरा की एक वेबसाइट भी तैयार की गई है, जिससे समूहों को ई-कॉमर्स से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि बागवानी, कृषि एवं पंचायती राज विभागों को समन्वय बनाकर हिम ईरा के माध्यम से जैविक उत्पादों की बिक्री का खाका तैयार करने को कहा गया है। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।
Dharamshala, July 20: Deputy Commissioner Hemraj Bairwa inaugurated the HIM-ERA Shop near Chamunda Temple on Saturday. This initiative aims to empower women’s Self Help Groups (SHGs) by providing them a platform to market and sell their locally made products.
DC Bairwa stated that the HIM-ERA Shops have already been opened near the DC office and the Zila Parishad office in Dharamshala, where products worth ₹1.11 lakh have been sold in just three months. This growing demand shows the potential for such products in the market.
The DC emphasized efforts toward branding, improving product quality, and better packaging. A website for HIM-ERA is being developed to enable SHGs to sell their products online in the near future.
Departments like horticulture, agriculture, and rural development have been directed to coordinate and develop plans for selling organic and handmade products via HIM-ERA shops.
This initiative will not only uplift rural women but also significantly contribute to strengthening the rural economy by linking traditional skills with modern marketing methods.







