best news portal development company in india

शब्द गौतम का बरठीं में भव्य स्वागत आज

SHARE:

भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद शब्द गौतम का स्वागत
भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद शब्द गौतम का स्वागत
भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद शब्द गौतम का स्वागत

बरठीं :
जिला बिलासपुर के बरठीं क्षेत्र के युवा वॉलीबॉल खिलाड़ी शब्द गौतम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित दूसरी एशियन अंडर-16 वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि के बाद आज शब्द गौतम का उनके गृह क्षेत्र बरठीं में भव्य स्वागत किया जा रहा है।

खास बात यह रही कि शब्द गौतम को पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट लिबरो” का खिताब भी मिला। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

भारतीय टीम ने इस चैंपियनशिप में क्वालीफाइ करते हुए अंडर-17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए भी स्थान पक्का किया है, जो इस युवा खिलाड़ी के करियर की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

स्थानीय युवाओं में इस खबर से खुशी की लहर है और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Barthin :
Young volleyball talent from Barthin, Bilaspur district, Shabd Gautam, has brought pride to India at the international level. The Indian Under-16 Men’s Volleyball Team clinched the bronze medal at the 2nd Asian U-16 Volleyball Championship held in Thailand, defeating Japan 3-2 in a thrilling match.

Shabd Gautam’s performance was a standout, earning him the Best Libero Player award of the tournament. In honor of this remarkable achievement, a grand welcome ceremony is being organized in Barthin today.

With this victory, the Indian team has also qualified for the Under-17 Men’s Volleyball World Championship 2025, marking a historic moment for Indian volleyball.

Shabd’s success has not only made Himachal Pradesh proud but has elevated India’s name on the global sports stage. His journey is now inspiring countless youths across the region to pursue excellence in sports.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment