best news portal development company in india

धर्मशाला में नशा मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन

SHARE:

धर्मशाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी
धर्मशाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी
धर्मशाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी

धर्मशाला में नशा मुक्ति पर कार्यशाला का आयोजन
ड्रग एब्यूज के दुष्प्रभावों व इलाज को लेकर दी गई जानकारी

धर्मशाला, 23 जुलाई 2025 — स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा द्वारा ड्रग एब्यूज और नशा मुक्ति से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी के दिशा-निर्देशानुसार किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सूद ने की।

डॉ. अनुराधा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि कार्यशाला में जिले के ‘नई दिशा केंद्रों’ से जुड़े चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ और काउंसलर शामिल हुए। कार्यशाला में मनोचिकित्सक डॉ. अनीता ठाकुर ने प्रतिभागियों को ड्रग एब्यूज के लक्षणों, कारणों, दुष्प्रभावों और उपचार के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ड्रग एब्यूज न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से भी हानिकारक है। इससे मस्तिष्क, हृदय, फेफड़े, किडनी आदि पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और आत्मघाती प्रवृत्तियाँ बढ़ जाती हैं। सामाजिक स्तर पर यह रिश्तों में तनाव, अपराध की प्रवृत्ति और करियर पर नकारात्मक असर डालता है।

डॉ. अनीता ने बताया कि जिले में ‘नई दिशा केंद्रों’ के माध्यम से निःशुल्क काउंसलिंग और उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आमजन को इस विषय पर जागरूक करना समय की आवश्यकता है। कार्यशाला का उद्देश्य इन सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है।

Drug Abuse Awareness Workshop Organized in Dharamshala
Medical professionals educated on prevention and treatment

Dharamshala, July 23, 2025 — A one-day workshop on drug abuse and de-addiction was organized by the District Health Department of Kangra, under the guidance of Chief Medical Officer Dr. Rajesh Guleri. The event was chaired by District Health Officer Dr. Rajesh Kumar Sood.

District Programme Officer Dr. Anuradha stated that the workshop was attended by doctors and counselors working at ‘Nayi Disha Kendras’ across Kangra district.

Psychiatrist Dr. Anita Thakur from Zonal Hospital Dharamshala explained the physical, mental, social, and economic impacts of drug abuse. She highlighted symptoms and treatment approaches, emphasizing that drugs can cause damage to vital organs, mental instability, suicidal thoughts, and poor decision-making abilities.

She also pointed out that drug abuse strains relationships, increases criminal tendencies, and affects academic and professional growth. Economically, it results in loss of income, reduced productivity, and financial burden on families.

The district’s Nayi Disha Kendras offer free counseling and treatment, and such awareness workshops aim to spread this information to a broader population.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment