
पालमपुर में चाय पर्यटन को लेकर उपायुक्त की बैठक
चाय उत्पादकों के लिए प्रशिक्षण और रोजगार अवसरों पर चर्चा
पालमपुर, 23 जुलाई 2025 — उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बुधवार को टी बोर्ड भारत के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का दौरा किया और चाय पर्यटन (टी टूरिज्म) को बढ़ावा देने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने चाय उत्पादकों को प्रशिक्षण देने के लिए कृषि विभाग के टी बिंग सेक्शन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में चाय पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यदि संस्थागत प्रयास किए जाएं, तो यह क्षेत्र राज्य में पर्यटन और स्थानीय रोजगार के लिए एक नया आयाम स्थापित कर सकता है। उन्होंने चाय उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने, प्रोसेसिंग यूनिट्स को सशक्त बनाने और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात पर जोर दिया।
इससे पहले उपायुक्त ने तहसील कार्यालय पालमपुर का निरीक्षण किया और राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से संबंधित मामलों का समय पर निपटारा किया जाए ताकि किसी को असुविधा न हो।
इस अवसर पर एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, टी बोर्ड के फैक्ट्री एडवाइजर हेमचंद्र अग्रवाल, विकास अधिकारी ए. कार्तिकेयन, तथा कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी (चाय) सुनील पटियाल उपस्थित रहे।
DC Hemraj Bairwa Visits Tea Board Office in Palampur
Focus on Strengthening Tea Tourism and Employment Opportunities
Palampur, July 23, 2025 — Deputy Commissioner of Kangra Hemraj Bairwa visited the Tea Board India Regional Office in Palampur and held a detailed discussion with officials on promoting tea tourism in the region. He instructed the tea board to coordinate with the Agriculture Department’s Tea Wing to organize training camps for tea growers.
The DC emphasized that Palampur has immense potential for tea-based tourism, which can be strengthened through institutional efforts. He further stressed the need to connect tea growers with modern technology, promote local employment, and boost the tea processing sector.
Earlier, the DC also inspected the Palampur Tehsil Office and reviewed the status of pending revenue cases. He directed the officials to ensure timely and efficient service delivery to the public.
The meeting was attended by SDM Netra Mehta, Tehsildar Sajan Bagga, Factory Advisor Hemchandra Agrawal, Development Officer A. Karthikeyan, and Technical Officer (Tea) Sunil Patial.







