best news portal development company in india

बददी फोरलेन पर कीचड़ में उतरे सामाजिक कार्यकर्ता

SHARE:

राजेश जिंदल और विचित्र पटियाल ने कीचड़ में पैदल चलकर आमजन की पीड़ा को महसूस किया
राजेश जिंदल और विचित्र पटियाल ने कीचड़ में पैदल चलकर आमजन की पीड़ा को महसूस किया
राजेश जिंदल और विचित्र पटियाल ने कीचड़ में पैदल चलकर आमजन की पीड़ा को महसूस किया

बददी फोरलेन पर कीचड़ में उतरे सामाजिक कार्यकर्ता
कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना, सड़क की बदहाली पर जताया रोष

बददी, 23 जुलाई 2025 — जहां सत्तारूढ़ दल और विपक्ष फोरलेन मुद्दे पर खामोश हैं, वहीं श्रीराम सेना और लघु उद्योग संघ के कार्यकर्ताओं ने बददी टोल बैरियर से रेड लाइट चौक तक एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क की बदहाली के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया। प्रांत संयोजक राजेश जिंदल और संघ अध्यक्ष विचित्र सिंह पटियाल की अगुवाई में कार्यकर्ता कीचड़ से सनी सड़क पर नंगे पांव चले, जिससे राहगीरों की रोजाना की पीड़ा को स्वयं अनुभव कर सकें।

राजेश जिंदल ने कहा, “आज हमारे कपड़े और जूते गंदे हुए हैं, पर सोचिए उन स्कूली बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों का क्या होता होगा जो रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं।” उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं, खासकर नितिन गडकरीविक्रमादित्य सिंह और सुरेश कश्यप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी नेता इसी मार्ग से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की दशा जस की तस है।

पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईवे की यह सड़क बारिश के चलते कीचड़ और गड्ढों से भरी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी भरने से गड्ढे नजर नहीं आते और लोग फिसलकर गिर जाते हैं।

संगठन की मांग है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इस पर जिलाधीश सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी दी कि नई एजेंसी को काम सौंपा जा चुका है और पेवर सीमेंट ब्लॉक लगाकर सड़क को ऊंचा उठाने की योजना है ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Activists Walk Barefoot on Muddy Baddi Fourlane
Shri Ram Sena and Small Industries Union Raise Voice for Public

Baddi, July 23, 2025 — While political parties stay silent, Shri Ram Sena and the Small Industries Association staged a symbolic protest by walking barefoot through the mud-filled Baddi fourlane from the Toll Barrier to Red Light Chowk. State Convenor Rajesh Jindal and Chairman Vichitra Singh Patial led the campaign to highlight the public’s daily struggles.

Jindal said, “Our shoes and clothes are dirty for a day, but the pain of those who travel here daily is far greater.” He criticized Union Minister Nitin GadkariPWD Minister Vikramaditya Singh, and MP Suresh Kashyap for ignoring the condition despite frequent travel on the same route.

The Pinjore-Nalagarh National Highway is full of potholes and slippery mud due to continuous rains. Locals shared concerns about accidents, especially involving school children and two-wheeler riders.

Deputy Commissioner Manmohan Sharma confirmed that a new contractor has been assigned and paver cement blocks will soon be laid to raise the road level for public ease.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment