best news portal development company in india

आर्यम शिव महोत्सव में रुद्राभिषेक और अग्निहोत्रम

SHARE:

आर्यम शिव महोत्सव में पंचामृत से हुआ दिव्य रुद्राभिषेक
आर्यम शिव महोत्सव में पंचामृत से हुआ दिव्य रुद्राभिषेक
आर्यम शिव महोत्सव में पंचामृत से हुआ दिव्य रुद्राभिषेक

आर्यम शिव महोत्सव में रुद्राभिषेक और अग्निहोत्रम सम्पन्न
भगवान रुद्र के मंत्रों से गूंजा आश्रम परिसर

मसूरी/चंडीगढ़, 23 जुलाई 2025 — देवभूमि उत्तराखंड स्थित आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के भगवान शंकर आश्रम में श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर दिव्य आर्यम शिव महोत्सव का आयोजन भव्यता से संपन्न हुआ। महोत्सव दो सत्रों में आयोजित हुआ जिसमें रुद्री पाठपंचामृत रुद्राभिषेक और अग्निहोत्रम जैसे वैदिक अनुष्ठान शामिल थे।

पूरे कार्यक्रम का संचालन परमपूज्य जगद्गुरु प्रो. पुष्पेन्द्र कुमार आर्यम जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने सफेद वस्त्र पहनकर भक्ति भाव से भाग लिया। महोत्सव का उद्देश्य शिव के शांति, करुणा और विवेक के गुणों को जनसामान्य तक पहुँचाना था।

आर्यम जी ने बताया कि भगवान शिव को जल अर्पण मात्र से प्रसन्न किया जा सकता है, इसी कारण उन्हें आशुतोष कहा गया है। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक केवल आस्था नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का मार्ग है।

महोत्सव के दूसरे सत्र में रुद्र अष्टाध्यायी के मंत्रों द्वारा अग्निहोत्रम किया गया। प्रत्येक आहुति को नकारात्मकता को समाप्त करने और जीवन में शुभता लाने वाला बताया गया। ट्रस्ट की प्रवक्ता मां यामिनी श्री ने बताया कि आर्यम जी देश-विदेश में सनातन विधियों का नवीनीकरण कर रहे हैं।

गुरुदेव आर्यम ने आह्वान किया कि सभी भारतवासी पाखंड और ढकोसले से हटकर सत्य सनातन पथ अपनाएं और शिवसंकल्प से जीवन में विजय प्राप्त करें।

Aryam Shiv Mahotsav Concludes with Devotion and Discipline
Vedic Rituals Held under the Guidance of Jagadguru Aryam Ji

Mussoorie/Chandigarh, July 23, 2025 — The Aryam International Foundation’s Bhagwan Shankar Ashram celebrated Aryam Shiv Mahotsav on the occasion of Shravan Shivratri with great spiritual fervor. Devotees from various states gathered to participate in the Rudrabhishek and Agnihotram rituals guided by Jagadguru Prof. Pushpendra Kumar Aryam Ji Maharaj.

The two-session event began with Rudri Path and Panchamrit Abhishek of the sacred Shivlingam using milk, curd, ghee, honey, and Gangajal. Aryam Ji emphasized Lord Shiva’s nature as Ashutosh, easily pleased and the embodiment of tranquility, compassion, and divine strength.

The second session featured Agnihotram with Rudra Ashtadhyayi Mantras. Each offering in the sacred fire was symbolic of eliminating negativity and invoking divine blessings.

Spokesperson Maa Yamini Shri highlighted that Aryam Ji is globally reviving ancient Sanatan traditions with new relevance. The event concluded with a call to live by the mantra “Tanme Manah Shiv Sankalpamastu” for a victorious and balanced life.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment