best news portal development company in india

धर्मशाला के कश्मीर हाउस से चलेगा पर्यटन निगम

SHARE:

आर.एस. बाली ने धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी के संचालन की घोषणा करते हुए
आर.एस. बाली ने धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी के संचालन की घोषणा करते हुए
आर.एस. बाली ने धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी के संचालन की घोषणा करते हुए

धर्मशाला के कश्मीर हाउस से चलेगा पर्यटन विकास निगम: बाली
कांगड़ा बनेगा पर्यटन राजधानी, जल्द मिलेंगी नई योजनाएं

नगरोटा, 23 जुलाई 2025 — हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) अब धर्मशाला के ऐतिहासिक कश्मीर हाउस से संचालित होगा। यह जानकारी निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने दी। इस अवसर पर उनके साथ एमडी राजीव कुमार व एजीएम कैलाश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

बाली ने बताया कि फिलहाल यह अस्थायी कार्यालय रहेगा, जिसे शीघ्र ही स्थायी रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के लिए यह गौरव की बात है कि अब प्रदेशभर के पर्यटन योजनाएं यहीं से संचालित होंगी। उन्होंने यह भी दोहराया कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हुए बताया कि बनखंडी में विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, नगरोटा में देश का सबसे बड़ा फाउंटेन और अन्य अनेक योजनाएं कांगड़ा को पर्यटन मानचित्र पर विश्व स्तर पर पहचान दिलाएंगी।

आर.एस. बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांवों में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य है, जो विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है। उन्होंने बताया कि एचपीटीडीसी अब धर्मशाला से संपूर्ण प्रदेश के पर्यटन विस्तार की योजनाओं को दिशा देगा।

इस अवसर पर बाली ने नगरोटा बगवां में स्व. जीएस बाली की स्मृति में आयोजित बाल मेले की तैयारियों की भी समीक्षा की और जनता की समस्याओं को सुना।

Kangra to Be Developed as Tourism Capital of Himachal

Nagrota, July 23, 2025 — Himachal Pradesh Tourism Development Corporation (HPTDC) will now operate from the historic Kashmir House in Dharamshala, announced Chairman and Vice Chairman (Cabinet Rank) of the State Tourism Board, R.S. Bali. Managing Director Rajeev Kumar and AGM Kailash Thakur were also present during the announcement.

Bali stated that although this will initially be a temporary office, a permanent setup is expected soon. He emphasized that this move is a matter of pride for Kangra district and a key step in realizing the goal of making it the tourism capital of Himachal Pradesh.

He extended his gratitude to Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu for his vision, including projects like an international-level zoo at Bankhandi, India’s largest fountain at Nagrota, and several upcoming tourism initiatives.

Bali highlighted that Kangra’s villages, rich in natural beauty, possess the potential to attract global tourists. He added that HPTDC officials will now operate from Dharamshala to streamline tourism projects across the state.

He also reviewed preparations for the annual Bal Mela in Nagrota Bagwan, organized in memory of late leader GS Bali, and listened to public grievances.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment