best news portal development company in india

राजस्व मंत्री ने किया अटल विद्यालय भवन निरीक्षण

SHARE:

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गोहर में अटल आदर्श विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गोहर में अटल आदर्श विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने गोहर में अटल आदर्श विद्यालय भवन का निरीक्षण करते हुए

अटल आदर्श विद्यालय भवन का निरीक्षण कर बोले राजस्व मंत्री – आपदा राहत में सरकार पूरी तरह संजीदा

मंडी, 25 जुलाई 2025 – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने मंडी जिला प्रवास के दौरान नाचन विधानसभा क्षेत्र के गुडाहर में राजकीय अटल आदर्श विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए। अब तक इस भवन पर लगभग ₹33 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

मंत्री ने एचपीएमसी कोल्ड स्टोर और राजकीय महाविद्यालय बासा के छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की जानकारी लेकर त्वरित निपटान के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि सराज और नाचन क्षेत्रों में आपदा से व्यापक क्षति हुई है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु ₹7 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा को उन्होंने देश में सर्वाधिक बताया।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तारंगल बस हादसे में घायल लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। मंत्री ने कहा कि छात्र हित में आपदा प्रभावित थुनाग औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के लिए वैकल्पिक भवन की तलाश की जा रही है।

Revenue Minister Jagat Singh Negi Inspects Atal School Building, Emphasizes on Relief and Rehabilitation

Mandi, July 25, 2025 – Himachal Pradesh Revenue, Horticulture, and Tribal Development Minister Jagat Singh Negi inspected the under-construction Atal Adarsh Vidyalaya building at Gudahar near Gohar in Nachan constituency. The construction has already cost over ₹33 crore.

Negi also inspected the HPMC cold store and the Government College Basa hostel, directing officials to address disaster-related damage immediately.

He stated that recent natural calamities in Saraj and Nachan regions caused massive damage, and relief work is being executed on a war footing. The state government is providing ₹7 lakh for the reconstruction of fully damaged homes – the highest in the country.

Negi also visited Nerchowk Medical College to inquire about the health of victims injured in the Tarangal bus accident. He assured that classes of the damaged Horticulture and Forestry College in Thunag would be conducted at an alternate safe location soon.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment