best news portal development company in india

करसोग में आपदा क्षेत्रों का केंद्रीय टीम ने दौरा किया

SHARE:

सरकोल गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम

सरकोल गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करती केंद्रीय टीम

प्राकृतिक आपदाओं पर अध्ययन हेतु करसोग पहुंचे विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम
बहु-क्षेत्रीय टीम ने सरकोल और शंकर देहरा का किया स्थलीय निरीक्षण

करसोग, 25 जुलाई 2025 — हिमाचल प्रदेश में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय विशेषज्ञों की टीम ने जिला मंडी के करसोग उपमंडल का दौरा किया। टीम ने सरकोल और शंकर देहरा जैसे आपदा प्रभावित गांवों में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं के स्थलों का निरीक्षण किया।

इस केंद्रीय टीम का नेतृत्व कर्नल के.पी. सिंह, सलाहकार (ऑपरेशन एंड कमांड), एनडीएमए, गृह मंत्रालय कर रहे थे। उनके साथ सीएसआईआर-सीबीआरआई रूड़की के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एस.के. नेगी, मणिपुर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त भूविज्ञानी प्रोफेसर अरुण कुमार, IIT इंदौर की प्रोफेसर डॉ. नीलिमा सत्यम, और वैज्ञानिक डॉ. सुष्मिता जोसेफ जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।

इस टीम का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में बार-बार हो रही प्राकृतिक आपदाओं के मूल कारणों को वैज्ञानिक आधार पर समझा जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने टीम का स्वागत करते हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह, तहसीलदार वरुण गुलाटी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Central Expert Team Visits Karsog to Investigate Causes of Disasters
Multi-Sectoral Team Inspects Landslide & Cloudburst Affected Areas

Karsog, July 25, 2025 — In view of the increasing frequency of natural disasters in Himachal Pradesh, a central multi-sectoral expert team visited disaster-hit regions in Karsog subdivision of Mandi district. The team inspected Sarkol and Shankar Dehra villages affected by cloudbursts, heavy rainfall, and landslides.

Led by Colonel K.P. Singh, Advisor (Operations & Command), NDMA, Ministry of Home Affairs, the team included prominent scientists like Dr. S.K. Negi (CSIR-CBRI Roorkee), Prof. Arun Kumar (Retd. Geologist, Manipur University), Dr. Neelima Satyam (IIT Indore), and Dr. Sushmita Joseph.

The purpose of the visit was to study the environmental and geological factors behind recurring disasters in the region and recommend preventive strategies.

SDM Gaurav Mahajan welcomed the team and provided them with ground-level insights. Officials like DSP Gauravjeet Singh, Tehsildar Varun Gulati, and BDO Surendra Thakur were also present.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment