best news portal development company in india

बाल मेले का आगाज़ रक्तदान शिविर से हुआ

SHARE:

बाल मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर
बाल मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर
बाल मेले के शुभारंभ अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तवीर

स्व. जीएस बाली की स्मृति में रक्तदान से हुआ बाल मेले का शुभारंभ
बाल मेला बना सेवा, समर्पण और जनभावनाओं का प्रतीक

नगरोटा, 25 जुलाई 2025 — नगरोटा में विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती के अवसर पर बाल मेला 2025 का शुभारंभ एक विशाल रक्तदान शिविर से हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर आर.एस. बाली, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम सहित बाल मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
टांडा मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम द्वारा 185 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें सैकड़ों रक्तवीरों ने स्वेच्छा से भाग लिया।

विप्लव ठाकुर ने अपने संबोधन में स्व. जीएस बाली के जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका नाम ‘विकास पुरुष’ यूं ही नहीं पड़ा — उन्होंने दिलों में राज किया।
आर.एस. बाली ने बताया कि बाल मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोक सेवा की भावना है, जिसे उनकी टीम पूरे समर्पण से निभा रही है।

25 जुलाई को राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की 50 से अधिक कंपनियां 5000 युवाओं का चयन करेंगी।
26 जुलाई को सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन होगा, जिसमें फोर्टिस, AIIMS, PGI चंडीगढ़ जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
27 जुलाई को गांधी मैदान नगरोटा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, झूलों, ऊंट-सवारी और गायक कुलविंदर बिल्ला के शो के साथ मेले का समापन होगा।

Bal Mela 2025 Begins with Massive Blood Donation Drive
Tribute to Late GS Bali Turns into Festival of Service

  1. Nagrota, July 25, 2025 — The 2025 edition of Bal Mela commenced with a grand blood donation camp on the birth anniversary of the late development icon GS Bali. Former Rajya Sabha MP Viplov Thakur inaugurated the event at the OBC Bhawan, alongside R.S. Bali, Chairperson of Himachal Pradesh Tourism Development Corporation.

A total of 185 units of blood were collected by the Tanda Medical College blood bank team. The event saw participation from a large number of Bali’s admirers, many of whom have been donating blood at this event for over two decades.

RS Bali emphasized that Bal Mela is not just a fair but a symbol of public service and dedication. He announced a Mega Job Fair on July 25 at Govt. Degree College Nagrota, with 50+ companies aiming to recruit 5000 youth.

A Mega Medical Camp will be held on July 26 at the Senior Secondary School, featuring specialists from AIIMS, PGI, Fortis, and IIT Delhi.

The grand finale on July 27 at Gandhi Maidan will include cultural shows, rides, food stalls, and a live concert by Kulwinder Billa.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment