
देश भगत यूनिवर्सिटी ने लुधियाना में की पार्टनर्स मीट
लुधियाना, 26 जुलाई: नवाचार और वैश्विक शिक्षा को समर्पित प्रतिष्ठित संस्थान देश भगत यूनिवर्सिटी (DBU) ने आईसीसी (Information & Counselling Center) पार्टनर्स मीट का लुधियाना में आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा परामर्शदाताओं को सशक्त बनाना, उनकी पहुँच को विस्तारित करना और DBU की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी साझा करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता DBU के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप सिंह ने की और विशेष अतिथि के रूप में वाईस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती उपस्थित रहे। डॉ. संदीप सिंह ने आईसीसी साझेदारों की भूमिका को DBU के समावेशी और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिशन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि साझेदार DBU के विज़न के विस्तारक हैं।
डॉ. सदावर्ती ने कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों को सटीक जानकारी और आत्मविश्वास के साथ मार्गदर्शन देने के लिए साझेदारों को तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य शिक्षा को हर छात्र तक पहुँचाना और परामर्शदाताओं को सशक्त बनाना है, ताकि वे हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा दे सकें।”
इस मीट के माध्यम से DBU ने अपने नियमित डिग्री प्रोग्राम, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL), ऑनलाइन पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय DBU अमेरिकास शिक्षा ट्रैक की भी जानकारी दी। इस अवसर पर DBU के महाप्रबंधक तारा चंद सैनी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Desh Bhagat University Hosts ICC Partners Meet in Ludhiana
Ludhiana, July 26: Committed to innovation and global education, Desh Bhagat University (DBU) successfully organized the ICC (Information & Counselling Center) Partners Meet in Ludhiana. The objective was to empower education counselors, expand outreach, and inform them about DBU’s academic offerings.
The event was presided over by DBU President Dr. Sandeep Singh, with Vice Chancellor Dr. Harsh Sadawarti as the special guest. Dr. Singh highlighted the critical role ICC partners play in extending DBU’s mission of accessible and inclusive education.
In his address, Dr. Sadawarti emphasized that the sessions aim to equip counselors with clarity and confidence to guide students during admissions. “Our ICC partners are not just collaborators—they are an extension of DBU’s vision,” he said.
The university showcased its various programs including regular degrees, online courses, open & distance learning (ODL), and the DBU Americas international track. DBU General Manager Tara Chand Saini and other dignitaries were also present at the meet.







