
स्कॉलर्स स्कूल अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना, 26 जुलाई 2025: हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के सहयोग से स्कॉलर्स यूनिफाइड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और उपभोक्ताओं को साइबर अपराध, नशा निवारण और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।
रणजीत सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इसलिए अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक विवरण, पासवर्ड और ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने “संचार साथी ऐप” और DND, MNP, ट्राई शिकायत निवारण प्रणाली जैसी सेवाओं की जानकारी दी। यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करा सकता है।
परिषद सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने बच्चों को बांट और माप कानून, उत्पादों की MRP, निर्माण तिथि, और उपयोग की अंतिम तिथि की जांच के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन जीने की सलाह दी।
प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, वित्त सचिव अनोखी राम सहित विद्यालय स्टाफ, छात्रों और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
Consumer Awareness Camp Held at Scholars Unified School
Una, July 26, 2025: A Consumer Awareness Camp was organized at Scholars Unified Senior Secondary School, Arniyala, under the joint efforts of Himachal Pradesh Consumer Protection Council and TRAI (Telecom Regulatory Authority of India). The camp was presided over by Council Vice President Ranjit Singh.
During the session, participants were informed about cybercrime safety, drug de-addiction awareness, and consumer rights. Ranjit Singh emphasized that in the digital era, people must avoid sharing personal data like bank details, OTPs, and passwords. He also introduced the Sanchar Saathi App, TRAI’s complaint system, and DND and MNP services.
He urged victims of cybercrime to report incidents via cybercrime.gov.in or National Helpline 1930.
Council member Surendra Sharma educated attendees about Weights and Measures Law, precautions while shopping, and the importance of checking MRP, expiry date, and product labels. He also encouraged students to stay away from drugs and lead a positive life.
The event was attended by Principal Dheeraj Sharma, DFSC Rajiv Sharma, Finance Secretary Anokhi Ram, school staff, students, and officials.







