
तकनीकी विवि के पांच विद्यार्थियों ने पास किया यूजीसी नेट
हमीरपुर, 27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HimTU), हमीरपुर के पांच विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून-2025 को सफलतापूर्वक पास किया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक स्तर और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
इनमें दो छात्र एमबीए, दो छात्र एमएससी भौतिकी और एक छात्र एमबीए पर्यटन पाठ्यक्रम से संबंधित हैं। एमबीए विभाग से ईशा ठाकुर (बैच 2023-25) और शिवांगी धीमान (बैच 2024-26) ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। एमएससी भौतिकी विभाग से कर्ण शर्मा और संजीव ददोच (दोनों बैच 2023-25) तथा एमबीए पर्यटन विभाग से अरविंद कुमार (बैच 2022-24) ने सफलता प्राप्त की है।
तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र वर्मा, कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर और सभी विभागाध्यक्षों ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली का परिणाम बताया और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व अनुसंधान में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और HimTU की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी।
Five HimTU Students Qualify UGC-NET June 2025
Hamirpur, July 27: Five students of Himachal Pradesh Technical University (HimTU), Hamirpur have successfully qualified the UGC-NET (June 2025) exam, conducted by the University Grants Commission (UGC).
Among the successful candidates, two are from the MBA program, two from MSc Physics, and one from MBA Tourism. From the MBA department, Isha Thakur (Batch 2023–25) and Shivangi Dhiman (Batch 2024–26) have qualified the exam. Karan Sharma and Sanjeev Dadoch from MSc Physics (Batch 2023–25), and Arvind Kumar from MBA Tourism (Batch 2022–24), also cleared the prestigious exam.
Vice-Chancellor Prof. Rajendra Verma, Registrar Kamal Dev Singh Kanwar, and other faculty members congratulated the students and wished them a bright future. Prof. Verma emphasized that this success reflects the academic excellence and dedication of the students and staff at HimTU.
This achievement will not only inspire fellow students but also enhance the reputation of the university at the national level.







