best news portal development company in india

जलवायु समाधान हेतु वन महोत्सव में पौधारोपण

SHARE:

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बेलपत्र का पौधा रोपित करते हुए।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बेलपत्र का पौधा रोपित करते हुए।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बेलपत्र का पौधा रोपित करते हुए।

जलवायु समाधान हेतु वन महोत्सव में पौधारोपण
चंबा (चुवाड़ी), 26 जुलाई।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जलवायु परिवर्तन एक वैश्विक चुनौती बन चुका है और इसका समाधान वन संपदा के संवर्धन में निहित है। वह 76वें वृत्त स्तरीय वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सरोग गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में बेलपत्र का पौधा रोपकर महोत्सव का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने भारी वर्षा, बादल फटना और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वन संरक्षण ही स्थायी समाधान है। उन्होंने जानकारी दी कि चंबा वन वृत्त में इस वर्ष 526 हेक्टेयर भूमि में चार लाख पचास हजार पौधे रोपित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत स्थानीय युवक मंडलों और स्वयं सहायता समूहों को भी पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ा गया है।

इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने अध्यक्ष को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट किया। वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ने बताया कि डलहौजी वन मंडल के तहत 132 हेक्टेयर क्षेत्र में 73,000 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न प्रजातियों जैसे हरड़, बेहड़ा, आंवला, अर्जुन, बेल, जामुन आदि के पौधे लगाए।

Plantation Drive Marks Forest Festival in Chamba
Chamba (Chuwadi), July 26:
Speaker of the Himachal Pradesh Assembly, Kuldeep Singh Pathania, emphasized the vital role of forest wealth in combating climate change, terming it a global challenge impacting every aspect of human life. He was speaking at the 76th Circle-Level Forest Festival organized near Sarog village in Chamba, where he also planted a Bael tree sapling to inaugurate the event.

He expressed concern over changing weather patterns and rising natural disasters and stated that forest conservation is a long-term solution. Under Chamba Forest Circle, a target of 4.5 lakh saplings over 526 hectares has been set for this year.

He highlighted the Rajiv Gandhi Van Samvardhan Yojana, launched by the state government to promote environmental activities and rural livelihoods. Forest Circle officials shared insights on local afforestation targets and ongoing projects.

DFO Rajneesh Mahajan shared that 73,000 saplings would be planted across 132 hectares under Dalhousie Forest Division. Local officials, forest staff, PRI representatives, students, and villagers actively participated by planting various species like Amla, Arjun, Bael, Jamun, and more.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment