best news portal development company in india

डुब्लू स्कूल में बैग फ्री डे पर रंगारंग कार्यक्रम

SHARE:

चित्रकला और फोक डांस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी छात्र।
चित्रकला और फोक डांस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी छात्र।
चित्रकला और फोक डांस प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी छात्र।

डुब्लू स्कूल में बैग फ्री डे पर रंगारंग कार्यक्रम
शिमला, 26 जुलाई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लू, बलोग (मशोबरा) में बैग फ्री डे के अवसर पर रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य रेशमा सेन ने की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर महीने के अंतिम शनिवार को स्कूलों में बैग फ्री डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावमुक्त वातावरण में कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़ना है।

प्रवक्ता वीरेंद्र चौहान ने बताया कि इस अवसर पर सीनियर व जूनियर वर्गों के लिए चित्रकला, फोक डांस, एकल गीत, रंगोली और भारतीय भाषा समर कैंप प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला में रोहित पहले, सक्षम राणा दूसरे और स्नेहा तीसरे स्थान पर रहे। फोक डांस में दीपांशु ने प्रथम, अवनी ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्रों का चयन जिला स्तरीय बाल मेले के लिए किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिमला डाइट की निरीक्षण टीम जिसमें निर्मला चौहान, निरुपमा व डॉ. मामराज पुंडीर शामिल रहे, ने विद्यालय की कार्यशैली को सराहा। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्रगण उपस्थित रहे।

Vibrant Activities Mark Bag-Free Day at Dubloo School
Shimla, July 26:
A series of creative and cultural programs were organized at Govt. Senior Secondary School Dubloo, located in the remote Balog Panchayat of Mashobra block, to celebrate Bag-Free Day. The event was presided over by Acting Principal Reshma Sen, who highlighted that Bag-Free Day is celebrated across Himachal Pradesh on the last Saturday of each month to promote activity-based learning and reduce student stress.

Spokesperson Virender Chauhan informed that the students from senior and junior classes actively participated in various competitions including drawing, folk dance, solo singing, Indian language summer camp, and rangoli.

In the drawing competitionRohit secured first, Saksham Rana second, and Sneha third place. In the folk dance categoryDeepanshu stood first, followed by Avni and Muskan in second and third positions respectively. Winners were selected for the district-level children’s fair.

Additionally, an inspection team from DIET Shimla comprising Nirmala Chauhan, Nirupama, and Dr. Mamaraj Pundeer visited the school and expressed satisfaction over its functioning. Teachers and students participated enthusiastically throughout the day.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment