best news portal development company in india

एनआईटी हमीरपुर का देश में 37वां स्थान

SHARE:

एनआईटी हमीरपुर परिसर, जिसने IIRF रैंकिंग में 37वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
एनआईटी हमीरपुर परिसर, जिसने IIRF रैंकिंग में 37वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
एनआईटी हमीरपुर परिसर, जिसने IIRF रैंकिंग में 37वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

एनआईटी हमीरपुर को IIRF रैंकिंग में 37वां स्थान
शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और प्लेसमेंट में मिला उच्च स्थान

हमीरपुर, 2 जुलाई।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने एक बार फिर प्रदेश और संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। देशभर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) द्वारा जारी सूची में एनआईटी हमीरपुर को देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में 37वां स्थान प्राप्त हुआ है।

यह रैंकिंग शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान कार्य, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, उद्योग सहयोग, नवाचार, और छात्र संतुष्टि जैसे मापदंडों पर आधारित होती है। संस्थान के निदेशक प्रो. एच.एम. सिरोही ने इस उपलब्धि को शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ के सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में एनआईटी हमीरपुर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करेगा

उल्लेखनीय है कि एनआईटी हमीरपुर ने हाल के वर्षों में निरंतर शैक्षणिक और तकनीकी मानकों में सुधार किया है, जिससे इसकी प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुई है। संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण और नवाचार के अवसर प्रदान कर रहा है।

NIT Hamirpur Ranked 37th in IIRF Engineering Rankings
Recognized for Academic Quality, Innovation and Placements

Hamirpur, July 27:
The National Institute of Technology (NIT) Hamirpur has once again brought pride to Himachal Pradesh by securing the 37th position among the top engineering institutes in India, as per the Indian Institutional Ranking Framework (IIRF).

This prestigious ranking is based on key parameters such as academic excellence, research output, placement records, industry collaboration, innovation, and student satisfaction.

NIT Hamirpur Director Prof. H.M. Sirohi credited this achievement to the dedicated efforts of faculty, students, and staff. He said this ranking reflects the institute’s continuous commitment to excellence and added that NIT Hamirpur will aim even higher in the coming years.

The institute has consistently improved its standards over the past few years, making a distinct mark in the Indian technical education landscape. It continues to focus on quality education, career readiness, and innovation-driven learning for its students.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment