best news portal development company in india

दुलैहड़ में उपमुख्यमंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा

SHARE:

दुलैहड़ में प्रभावित पशुपालकों से मिलते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
दुलैहड़ में प्रभावित पशुपालकों से मिलते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
दुलैहड़ में प्रभावित पशुपालकों से मिलते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।

दुलैहड़ में उपमुख्यमंत्री ने किया घटना स्थल का दौरा
प्रभावित पशुपालकों को मिलेगा 5 लाख का मुआवजा

ऊना, 27 जुलाई।
हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुलैहड़ गांव में हाल ही में घटी करंट से मौत की दर्दनाक घटना के बाद शनिवार देर शाम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित पशुपालक जाकुब अली सहित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और घटना की जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि टूटी बिजली की तार के संपर्क में आने से 10 भैंसों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जिससे ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उपमुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और प्रभावितों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने बिजली बोर्ड व जिला प्रशासन को त्वरित और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए तथा कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समुचित सुरक्षा उपाय किए जाएं। इस मौके पर कांग्रेस नेता रणजीत राणा, बिजली बोर्ड अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Dy. CM Visits Dulehar, Announces ₹5 Lakh Compensation
Orders Probe into Electrocution of 10 Buffaloes

Una, July 27:
Himachal Pradesh Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri visited Dulehar village in Haroli constituency on Saturday evening to assess the aftermath of a tragic incident where 10 buffaloes died due to electrocution caused by a snapped electric wire.

The Deputy CM met with the affected family, including cattle rearer Jakub Ali, and expressed deep condolences. Calling the incident painful and unfortunate, he acknowledged the significant financial loss suffered by the livestock owners.

He announced a compensation of ₹5 lakh for the affected cattle owners and directed the Electricity Board and administration to conduct an impartial and swift inquiry. He also emphasized the need for strict preventive measures to avoid such incidents in the future.

Senior Congress leader Ranjit Rana, electricity officials, and a large number of local villagers were present during the visit.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment